फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh ranks second after Maharashtra in ease of trade

व्यापार की सुगमता के मामले में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर

Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh ranks second after Maharashtra in ease of trade
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में शुक्रवार को आयोजित समारोह में उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समारोह और प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ‘वर्षों में जो न हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

विज्ञापन


सांस्कृतिक केंद्र में समारोह से पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद अतिथियों ने समारोह की शुरुआत की। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर एक-एक कर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने 178 रिफार्म उत्तर प्रदेश सरकार को सुझाए थे, जिसमें से 177 पूरी तरह काम हुआ। इसका परिणाम है कि सुगम व्यापार के मामले में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आ गया है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति सालाना आय भी 45 हजार से बढक़र 85 हजार रुपये हो गई है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh ranks second after Maharashtra in ease of trade
prayagraj news : सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
उन्होंने सडक़ निर्माण, एयरपोर्ट का विस्तार आदि विकास कार्यों की भी चर्चा की। विधायक डॉ.अजय भारतीया, विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चैधरी आदि ने भी सरकार की योजनाओं की चर्चा की। प्रदर्शनी के माध्यम से भी अलग-अलग विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री ने इन योजनाओं  के प्रचार-प्रसार की बात कही। ताकि, इनका लाभ अधिक से अधिक पात्रों को मिल सके। कार्यक्रम में विधायक नीलम करवरिया, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, मंडलायुक्त संजय गोयल, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, सीडीओ शिपू गिरि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से बहादुरपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक प्रवीण पटेल ने 100 ट्राईसाइकिल, पांच कान की मशीन, तीन व्हील चेयर, 11 स्मार्ट केन एवं दो एमआर किट वितरित किए। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed