फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh is an important engine in the development of the country: Dayashankar Mishra

देश के विकास में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण इंजन : दयाशंकर मिश्र

Sat, 13 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 13 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is an important engine in the development of the country: Dayashankar Mishra
सैदाबाद के गढ़वा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का शिलान्यास करते मंत्री। संवाद
देश के विकास में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण इंजन के रूप में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही है। गांव की गलियां पक्की हो रही है। हर घर नल, विद्युत आपूर्ति एवं अस्पतालों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश में 3959 छोटे व बड़े अस्पताल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें गढ़वा गांव में चार बेड के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल व आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी बनारस में किया गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पीजी कोर्स शुरू करने एवं गंगापार तथा यमुनापार को जोड़ने के लिए पक्के पुल पास करने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. वीके सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगापार एवं यमुनापार को जोड़ने के लिए पक्के पुल की मांग करते हुए कहां की कई बार सर्वे हो चुका है। पत्रावली मुख्यमंत्री के पास पड़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी पाल एवं संचालन डॉ. कार्तिकेय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी हंडिया रविंद्र सिंह, संतोष सिंह, रसाल यादव, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, जेपी तिवारी, मुकेश, सौम्या मिश्रा, अश्वनी त्रिपाठी, रीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed