फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Urbanites will soon have another multiplex

शहरियों को जल्द मिलेगा एक और मल्टीप्लेक्स

Mon, 13 Jul 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहरियों के लिए अच्छी खबर है। सिनेमा के शौकीनों को मनोरंजन के लिए जल्द ही नए विकल्प मिल जाएंगे, क्योंकि शहर में एक नया मल्टीप्लेक्स खुलने जा रहा है। इसके लिए अटलांटिस मॉल में काम शुरू कर दिया गया है। मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए संबंधित कंपनी ने विभिन्न विभागों से एनओसी के लिए आवेदन किया है। एनओसी मिलने के बाद मनोरंजन कर विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में मल्टीप्लेक्स के नाम पर शहरियों के सामने विनायक सिटी सेंटर स्थित पीवीआर एकमात्र विकल्प है लेकिन आने वाले दिनों में एसआरए ग्रुप भी इलाहाबाद में मल्टीप्लेक्स खोलने जा रहा है। ग्रुप ने सिविल लाइंस स्थित अटलांटिस मॉल में मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए एग्रीमेंट कर लिया है। साथ ही मॉल में बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हालांकि अटलांटिस मॉल में मल्टीप्लेक्स का ढांचा दस साल पहले ही बनकर तैयार हो चुका था लेकिन तकनीकी कारणों और एडीए की आपत्ति के कारण वहां इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। बाद में एडीए ने मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए एनओसी दे दी।
विज्ञापन


 इसके बाद मल्टीप्लेक्स के लिए प्रयास तेज कर दिए गए। तैयारी अब अंतिम दौर में है। एग्रीमेंट होने के बाद एसआरएस ग्रुप ने वहां काम शुरू करा दिया है। मनोरंजन कर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पीवीआर की तर्ज पर एसआरआर सिनेमाज में भी कुल चार ऑडी रहेंगे। ऑडी में स्क्रीन, सीटें, साउंड सिस्टम लगना अभी बाकी है। रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। सहायक मनोरंजन कर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि मल्टीप्लेक्स के लाइसेंस को लेकर ग्रुप के कुछ प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क किया था। प्रतिनिधियों से कहा गया है कि पहले निर्माण कार्य पूरा करा लें और संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आवेदन करें। अब यह एसआरएस ग्रुप पर निर्भर करता है कि वह कितनी तेजी से औपचारिकताएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed