फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Upset over the failure to measure the land, a farmer climbed a tree again

Prayagraj News: जमीन की पैमाइश न होने से नाराज किसान फिर पेड़ पर चढ़ा

Fri, 11 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 11 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Upset over the failure to measure the land, a farmer climbed a tree again
मेजा के जेवनिया गांव में जमीन की पैमाइश न होने से नाराज होकर नीम के पेड़ पर चढ़ आत्महत्या करने - फोटो : Archive
जमीन की पैमाइश न होने से नाराज किसान ने सप्ताह में दूसरी बार बृहस्पतिवार को नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उसे पेड़ से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जेवनिया गांव के विजय लाल तिवारी का कहना है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी उसकी जमीन की पैमाइश नहीं की जा रही है। जबकि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा जमाए बैठे हैं। इससे नाराज होकर पहले भी उसने नीम के पेड़ पर चढ़ आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर पेड़ से नीचे उतार लिया था। बृहस्पतिवार को उसने दोबारा पेड़ पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि किसान को समझाया गया है, मामला राजस्व से जुड़ा है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed