फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB: Selection Board verifying the required posts of Principal

UPSESSB : प्रधानाचार्य के अधियाचित पदों का सत्यापन करा रहा चयन बोर्ड

Fri, 13 Jan 2023 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में चयन बोर्ड सचिव नवल किशोर ने लिखा है कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों का सत्र 2019-20 और 2021-22 में अधियाचन लिया गया था। इस अधियाचन को लिए काफी समय बीत चुका है।

विज्ञापन
UPSESSB: Selection Board verifying the required posts of Principal
Prayagraj News : UPSESSB - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रधानपाचार्य और प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों का सत्यापन कर रहा है। इससे नई भर्ती का विज्ञापन जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस संबंध में सचिव चयन बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है पूर्व में अधियाचित पदों का सत्यापन कराया जाए। 16 जनवरी तक अधियाचित पद का सत्यापन कर पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाए। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में चयन बोर्ड सचिव नवल किशोर ने लिखा है कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों का सत्र 2019-20 और 2021-22 में अधियाचन लिया गया था। इस अधियाचन को लिए काफी समय बीत चुका है। इसलिए सत्यापन आवश्यक है ताकि चयन के बाद नियुक्ति के समय किसी तरह का विवाद सामने न आए। ऑनलाइन सत्यापन के लिए अधियाचन पोर्टल 16 जनवरी तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


सत्यापन  निमभन बिंदुओं पर होना जैसे- कोई संस्था अल्पसंख्यक तो नहीं हो गई, किसी संस्था के प्रति पूर्व विज्ञापन में चयन तो नहीं हो गया, संस्था का पद स्थानांतर से भर तो नहीं गया अथवा स्थानांतरण शासन से प्रस्तावित तो नहीं है आदि। इस दृष्टि से ऑनलाइन अधियाचित पदों की सत्यापित सूचना चयन बोर्ड में अधियाचन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्रेषित ऑनलाइन अधियाचनों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है और वह अधियाचन पूर्णतया सही है उस अधियाचन को रिजेक्ट करने की आवश्यकता नहीं है।  वह अधियाचन सत्यापित माना जाएगा। जिन अधियाचित पदों के सापेक्ष जिला विद्यालय निरीक्षकों से द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी उन्हें चयन बोर्ड सत्यापित मानते हुए विज्ञापन की कार्रवाई करेगा। अन्यथा की स्थिति पाए जाने पर संबंधित डीआईओएस जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed