{"_id":"61362e3963e66535005220b9","slug":"upsessb-even-in-the-rain-the-morale-of-the-selected-candidates-demand-for-school-allocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"upsessb : बारिश में भी नहीं डिगा चयनितोें का हौसला, विद्यालय आवंटन की मांग, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
upsessb : बारिश में भी नहीं डिगा चयनितोें का हौसला, विद्यालय आवंटन की मांग, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय
Mon, 06 Sep 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 08:35 PM IST
सार
नियुक्ति की मांग को लेकर टीजीटी 2016 के चयनित अभ्यर्थियों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने बरसात में भी प्रदर्शन किया और धरनास्थल से हटे नहीं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ट्विट कर शहर आगमन पर मुलाकात का समय मांगा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : चयन बोर्ड पर टीजीटी अभ्यर्थियों ने बारिश के दौरान भी किया प्रदर्शन।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर सोमवार को छठें दिन भी टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। बारिश भी इनके हौसले को डिगा नहीं पाई और अभ्यर्थी भीगते हुए भी चयन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी व विद्यालय आवंटन की मांग करते रहे। प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों का कहना है कि अब वह पीछे नहीं हटेंगे। आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि टीजीटी 2016 में 13 विषय के चयनित अभ्यर्थी एक वर्ष से वेतन ले रहे हैं। जबकि सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन के लिए अभी प्रदर्शन कर रहे हैं। मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड अध्यक्ष यूपी सरकार की मंशा के खिलाफ काम कर रहे हैं। चयन बोर्ड अध्यक्ष विद्यालय आवंटन में इतना विलंब करके चयनित छात्रों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर किए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश जोशी ने कहा कि विद्यालय आवंटन होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। चयन बोर्ड की मनमानी नहीं चलेगी। क्रमिक अनशन में मृत्युंजय सिंह ,संजीव नारायन, सुनील कुमार पंडित ,संतोष कुमार सरोज, दीपक कुमार ,शिव कुमार सरोज, अरविंद कुमार वर्मा , नरसिंह यादव , राम बाबू यादव, राकेश कुमार पटेल, परम यादव, रणजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर आगमन पर महामहिम से मिलने को बेरोजगार युवाओं ने लिखा पत्र
युवा मंच के बैनर तले बेरोजगार युवाओं का आंदोलन सोमवार को छठें दिन भी सिविल लाइंस में धरना स्थल पर जारी रहा। युवा मंच के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर 11 सितंबर को शहर आगमन के दौरान मिलने के लिए समय मांगा है। राष्ट्रपति से देश में आजीविका पर पैदा हुए संकट के मद्देनजर हस्तक्षेप की अपील की है। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा है।
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के रोजगार के लिए किए जा रहे आंदोलन को सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि रोजगार को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए, गरिमापूर्ण रोजगार की गारंटी होे। ज्ञापन के जरिए पुलिस भर्ती-2015 के शेष बचे 3528 पदों पर योग्य व पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। साथ भर्तियों में भ्रष्टाचार को दूर किया जाए। प्रदर्शन में कमला शंकर सिंह, पुष्प राज सिंह, वर्षा रानी, मंजू, उमा, उर्मिला, मीना मौर्य, ईशान, राम बहादुर पटेल, अरुण पाल, धर्म राज यादव आदि शामिल रहे।