फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP's education system had collapsed under the SP government: Keshav Prasad Maurya

सपा की सरकार में चौपट हो गई थी यूपी की शिक्षा व्यवस्था : केशव प्रसाद मौर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP's education system had collapsed under the SP government: Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि सपा की सरकार में यूपी की शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अपने कार्यकाल में नकल अध्यादेश लेकर आए जिसे सपा की सरकार ने वापस ले लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज आगमन पर सपा मुखिया के इस उस बयान पर पलटवार किया जिसमें अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल यूपी में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब लोग कम पढ़ेंगे-लिखेंगे तो आगे बढ़ने के बजाय अराजकता करेंगे और सपा नकल अध्यादेश वापस लेकर इसी प्रकार की ताकत खड़ा करना चाहती थी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया की कोई स्कूल बंद नहीं किया गया है। वह आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है और स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या भी तेजी से कम हुई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 47 का इंतजार करें, 27 में उनके लिए कुछ नहीं। फसल नुकसान पर डिप्टी सीएम बोले कि सर्वे रिपोर्ट तैयार कर बिना देरी मुआवजा देने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगों पर कहा कि विचार किया जाएगा। बारिश में सड़कों की खराब हालत पर डिप्टी सीएम बोले कि सड़क धंसेगी तो बनेगी भी, नेपाल में बड़े-बड़े पुल बह गया। जहां सड़क धंसेगी, वहां जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी। सहारनपुर में मस्जिद ढहाने के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया है। सपा व कांग्रेस इस पर राजनीति न करें।
डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में किया जनता दर्शन
डिप्टी सीएम रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन में शामिल हुए जिसमें नाली, पेयजल, सड़क, चिकित्सा, भूमि कब्जा, चकमार्ग चौड़ीकरण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डिप्टी सीएम ने प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरण के नियमसम्मत, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए बल्कि प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों एवं चकमार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक पूजा पाल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समेत अवधेश चंद गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, विवेक मिश्र, प्रभा शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed