{"_id":"6112e0778ebc3e78ec3050da","slug":"uproar-in-the-hospital-after-the-death-of-the-child-the-police-reached-allahabad-news-ald3130955172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत केबाद अस्पताल में हंगामा, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत केबाद अस्पताल में हंगामा, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
Uproar in the hospital after the death of the child, the police reached
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित अस्पताल में दो साल के मासूम की मौत के बाद मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने लापरवाही के साथ ही 50 हजार रुपये जमा कराने का आरोप लगाया। उनकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए थे। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ।
मऊआइमा में रहने वाले एक व्यक्ति ने तबियत बिगड़ने पर अपने दो साल के बेटे को सिविल लाइंस स्थित अस्पताल में सोमवार रात भर्ती कराया। सुबह बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्टाफ से नोकझोंक शुरू कर दी। साथ ही इलाज के लिए 50 हजार रुपये जमा करने की बात कहते हुए रकम वापस करने की मांग करने लगे।
यही नहीं सूचना देकर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, परिचितों व ग्रामीणों को भी बुला लिया जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। जानकारी पर सिविल लाइंस थाने की फोर्स पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों की भी फोर्स बुलाई गई और तब जाकर किसी तरह मामला शंात हुआ। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंंह ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।