फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Results of five direct recruitment examinations released, many other news

यूपीपीएससीः पांच सीधी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, कई अन्य खबरें

Sat, 05 Oct 2019 09:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Results of five direct recruitment examinations released, many other news
UPPSC: Results of five direct recruitment examinations released, many other news
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पांच प्रकार की सीधी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। इनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के चार पद, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के तहत सहायक भू-भौतिकविद् के दो और खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (भारोत्तोलन) का एक पद शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण (ईपीसी विशिष्टता के साथ) एक अनारक्षित पद के लिए अनस शाहिद मुल्तानी और प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण (ईपीसी विशिष्टता के साथ) एक अनारक्षित पद के लिए अभिषेक राजपूत को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इन पदों के लिए इंटरव्यू 30 सितंबर को हुआ था। इसके अलावा एक अक्तूबर को प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता आर्कीटेक्चर के दो पदों (एक पद अनारक्षित, एस एससी वर्ग के लिए आरक्षित) पर सीधी भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू के बाद सत्येंद्र कुमार चौधरी एवं दीपा कनौजिया को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के तहत सहायक भू-भौतिकविद् के दो पदों (एक अनारक्षित, एक ओबीसी) के लिए दीपेंद्र यादव एवं इंदू चौधरी को अंतिम रूप से चयनित किया गया है जबकि खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (भारोत्तोलन) के एक अनारक्षित पद के लिए रवि कुमार शर्मा का का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी की इंटरव्यू तिथि घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता सांख्यिकी पद पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। साक्षात्कार 14 एवं 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं, पर्यटन विभाग में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी/प्रचार अधिकारी के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 14 अक्तूबर को होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, देशनापत्रक, विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक, प्रपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करते हुए मुद्रित करना है और साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी के सदस्य दिनेश चंद्र सिंह रिटायर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सदस्य दिनेश चंद्र सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही आयोग में सदस्यों की संख्या अब आठ से घटकर पांच रह गई है। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार एवं सचिव जगदीश की उपस्थित में रिटायर हुए सदस्य दिनेश चंद्र सिंह को विदाई दी गई।

यूपीपीएससी में सदस्यों की कुल संख्या आठ होनी चाहिए लेकिन इनमें से दो पद खाली चल रहे थे। शनिवार को दिनेश चंद्र सिंह के रिटायर होने के बाद रिक्त पदों की संख्या बढ़कर तीन पहुंच गई। एडीजे पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश चंद्र ने 16 नवंबर 2018 को सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया था। आयोग में अब पांच सदस्य रह गए हैं, जिनमें जयराम प्रसाद वैद्य, डॉ. रामजी मौर्या, सुशीला सिंह, आलोक प्रसाद एवं प्रेम कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed