{"_id":"62aca85016e26b55434cc1db","slug":"uppsc-record-verification-of-selected-lecturer-from-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन 20 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन 20 जून से
Fri, 17 Jun 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:44 PM IST
सार
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री के पांच पदों पर चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य परीक्षा)-2020 में लिखित परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया। अभिलेख सत्यापन 23 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता रसायन विज्ञान (पुरुष) एवं प्रवक्ता संस्कृत (महिला) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 20 जून, प्रवक्ता रसायन विज्ञान (महिला) एवं प्रवक्ता गणित (पुरुष) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 21 जून, प्रवक्ता गणित (पुुरुष) एवं प्रवक्ता गणित (महला) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 जून और प्रवक्ता गणित (महिला) एवं प्रवक्ता संस्कृत (पुुरुष) का अभिलेख सत्यापन 23 जून को किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार वांछित मूल प्रमाणपत्रों के अभाव में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन नहीं किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन निर्धारित तिथि एवं समय पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर, प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में होगा।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री के पांच पदों पर चयन
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री के पांच पदों पर चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। भर्ती 11 पदों पर होनी थी, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित चार में से दो पदों और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार पदों के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध होने के कारण छह पर खाली रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चयनितों में फराह अहसान, विशेष कुमार, रीना रानी, आसिफ मुस्तफा एवं हर्ष पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन