{"_id":"6731e27f888f11ea6a025df8","slug":"uppsc-protest-slogan-of-competitive-student-goes-viral-written-we-are-not-crazy-about-santosh-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Protest : प्रतियोगी छात्र का स्लोगन वायरल, लिखा- हम संतोष पागल नाही हईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC Protest : प्रतियोगी छात्र का स्लोगन वायरल, लिखा- हम संतोष पागल नाही हईं
Mon, 11 Nov 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:24 PM IST
सार
किसी ने लिखा न बंटेंगे न हटेंगे, नार्मलाइजेशन- किस्मत 100 प्रतिशत, योग्यता जीरो प्रतिशत, कुर्सी पर बापू के बंदर आ गए। इसी तरह एक प्रतियोगी छात्र का पोस्टर जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, पोस्टर में लिखा है- हम संतोष पागल नाही हईं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी के बाहर कुछ इस तरह स्लोगन लेकर प्रदर्शन करता प्रतियोगी छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन करने का अंदाज और पोस्टर और बैनर पर लिखे स्लोगन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे। किसी ने लिखा न बंटेंगे न हटेंगे, नार्मलाइजेशन- किस्मत 100 प्रतिशत, योग्यता जीरो प्रतिशत, कुर्सी पर बापू के बंदर आ गए। इसी तरह एक प्रतियोगी छात्र का पोस्टर जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, पोस्टर में लिखा है- हम संतोष पागल नाही हईं।
विज्ञापन
एक दिन एक शिफ्ट में परीक्षा की मांग पर डंटे हैं अभ्यर्थी
आयोग पर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्र एक दिन एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हैं। आयोग ने दो दिन में परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके खिलाफ छात्र आंदोलन पर उतर आए हैं। आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया। यहां पर जिले भर की फोर्स के साथ ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है।
विज्ञापन