फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC PCS J: PCS J main exam will start from 23 in seven centers, 3102 candidates are registered

UPPSC PCS J : सात केंद्रों में 23 मई से शुरू होगी पीसीएस जे मुख्य परीक्षा, 3102 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

Wed, 17 May 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 05:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2022 प्रयागराज और लखनऊ के सात केंद्रों में 23 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 3102 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
UPPSC PCS J: PCS J main exam will start from 23 in seven centers, 3102 candidates are registered
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2022 प्रयागराज और लखनऊ के सात केंद्रों में 23 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 3102 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज के तीन केंद्रों में 1233 और लखनऊ के चार केंद्रों में 1869 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में सुह 9.30 से दोपहर 12.30 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 तक पद के लिए अर्हता धारित करते हों। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इग्नू में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र एडीसी के समन्वयक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है। विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही अगले सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पुनः नामांकन भी शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि भी 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed