फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc: PCS-2018 cutoff marks, marksheet released

uppsc: पीसीएस-2018  के कटऑफ अंक, मार्कशीट जारी

Tue, 19 Jan 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
uppsc: PCS-2018 cutoff marks, marksheet released
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2018 के कटऑफ अंक और मार्कशीट जारी कर दी। इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम पिछले साल 11 सितंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन


पीसीएस-2018 के तहत कुल 988 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अंतिम रूप से 976 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया था। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 12 पद खाली रह गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के सभी अनिवार्य एवं वैल्पिक विषयों/प्रश्रपत्रों के प्राप्तांक, साक्षात्कार के प्राप्तांक और उनका कुल योग (जो लागू हो) एवं परीक्षा में शामिल सभी पदों पर चयन के बाद चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर 25 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों को कटऑफ एवं मार्कशीट देखने के लिए ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है और ओटीपी प्राप्त करने के लिए वे अपना मोबाइल नंबर परिवर्तित कराना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी अपने प्रार्थना पत्र डाक के माध्यम से अनुभाग अधिकारी, परीक्षा-3 अनुभाग  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रेषित कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें अपने प्रार्थना पत्र में अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, परिवर्तित मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर के साथ स्वप्रमाणित आईडी प्रूफ की छायाप्रति संलग्न करनी होगी।


इसके बाद अभ्यर्थियों के नए मोबाइल नंबर पर मोबाइल नंबर परिवर्तिन होने का एसएमएस मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्राप्तांक एवं पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक की सूचना के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थना पत्र प्रेषित न किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed