फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: Expects to get results of two PCS exams in two months

Uppsc News : दो माह में दो पीसीएस परीक्षाओं के परिणाम आने की उम्मीद

Fri, 13 Nov 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Uppsc News: Expects to get results of two PCS exams in two months
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो माह के भीतर पीसीएस की दो परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी में है। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दीपावली के जल्द ही जारी किया जा सकता है। वहीं, पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है और पीसीएस प्री-2020 के बाद 2019 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 474 पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि विज्ञापन 309 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया था। इनमें 300 पद सामान्य चयन और नौ पद विशेष चयन के थे। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले आयोग को पीसीएस के 165 नए पदों का अधियाचन मिल गया था और पदों की संख्या बढक़र 474 हो गई थी।

विज्ञापन

Uppsc News: Expects to get results of two PCS exams in two months
uppsc
आयोग में मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि परिणाम शीघ्र जारी किया जा सके। कोविड-19 के कारण आयोग को कई परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं, जिनमें पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा भी शामिल थी। अब इस परीक्षा को भी पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा दीपावली के बाद जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 53.11 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी। आयोग ने 200 पदों पर भर्ती के लिए पीसीएस-2020 का विज्ञापन जारी किया था।

परीक्षा होने तक आयोग को 64 नए पदों का अधियाचन मिल गया था, जिसमें 54 पद पीसीएस और 12 पद एसीएफ/आरएफओ के थे। वहीं, बाद में आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अन्य विभागों से भी रिक्त पदों का अधियाचन भेजने का अनुरोध किया था। ऐसे में पीसीएस-2020 में पदों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। नियमों के तहत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक जितने नए पदों का अधियाचन प्राप्त होता है, उन्हें परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed