UPPSC NEWS : पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री में 5573 अभ्यर्थी सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शनिवार देर रात घोषित कर दिया। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओं की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 5573 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। पीसीएस के 487 और एसीएफ/आरएफओ के 12 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है।
पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से 11 अक्तूबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1282 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 14 हजार 699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल पदों में से सामान्य अर्हता के पदों एवं विशिष्ट अर्हताओं के पदों के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन दावों के मद्देनजर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पांच अलग-अलग ग्रुपों में और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अलग से घोषित किया गया है।