फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Interview: How will you use AI farming if you become SDM, questions asked to future officers

UPPSC Interview :  एसडीएम बने तो कैसे करेंगे एआई फार्मिंग का इस्तेमाल, भावी अफसरों से पूछे गए सवाल

Wed, 10 Jan 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 06:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2023 के लिए साक्षात्कार में भावी अफसरों से कई तरह से सवाल पूछे गए। राम मंदिर से लेकर देश की अर्थव्यवस्था और फिर प्रशासन से जुड़े सवालों के माध्यम से अभ्यर्थियों की प्रतिभा को परखने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
UPPSC Interview: How will you use AI farming if you become SDM, questions asked to future officers
यूपीपीएससी का इंटरव्यू देखर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले माह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में आयोजित विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोगों के सदस्यों के सम्मेलन में इंटरव्यू तकनीक में बदलाव की वकालत की गई थी, जिसका असर पीसीएस-2023 के इंटरव्यू में साफ देखा जा सकता है। इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की समझ, जानकारी, नैतिकता, संवेदनशीलता के परीक्षण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पीसीएस-2023 के इंटरव्यू के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी 90 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उनकी समझ और जानकारी परखने वाले कई सवाल किए गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फार्मिंग क्या है? जवाब देने पर अभ्यर्थी के सामने अगला सवाल था कि एसडीएम बने तो कृषि की बेहतरी के इसका उपयोग कैसे करेंगे। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि अफसर बने तो ई गवर्नेंस के लिए क्या करेंगे

विज्ञापन

नैतिकता और ईमानदारी परखने का भी किया प्रयास

हिट एंड रन कानून को लेकर भी सवाल किए गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि यह कानून क्या है, इसका विरोध क्यों और यह लागू हुआ तो किस तरह के बदलाव होंगे? अभ्यर्थियों की संवेदनशीलता परखने वाले कई सवाल पूछे गए, जिनमें से एक सवाल था कि अगर आप एसडीएम हैं और किसी जरूरी दौरे पर निकले हैं, रास्ते में कोई निराश्रित दिव्यांग बच्चा मिल जाता है तो उसके लिए क्या करेंगे?
एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि एसडीएम बने तो समाज के लिए क्या करेंगे और समाज आपसे क्या अपेक्षा करता है? इसके साथ ही अभ्यर्थियों की नैतिकता और ईमानदारी को परखने के लिए भी कई सवाल किए गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आप जिस विभाग में तैनात हैं, अगर उसी विभाग के मंत्री कोई गैर सांविधानिक कार्य करने के लिए कहते हैं तो आप कैसे मैनेज करेंगे?

निजी कंपनी में ऊंचे पद की नौकरी छोड़कर पीसीएस की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि नौकरी छोड़कर पांच साल से तैयारी क्यों कर रहे हैं? एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि केंद्र में सत्तासीन सरकार को जनता लगातार दो बार बहुमत से चुन चुकी है। सरकार की ऐसी कौन सी नीतियां हैं, जिनकी वजह से जनता उसे वोट दे रही है।

ये सवाल भी पूछे गए

- अगर आप एसडीएम हैं और आपके क्षेत्र में दंगा हो जाता है तो उसे कैसे नियंत्रित करेंगे

- इतिहास का पुर्नलेखन कितना सही है

- यूपी में आपको सबसे अच्छा कल्चर कौन सा लगता है

- माइक्रो इकनॉमिक्स के बारे में क्या जानते हैं

- भारतीय एवं पाश्चात्य दर्शन में क्या अंतर है

- उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार क्या कर रही है

- वासुधैव कुटुम्बकम का सिद्धांत क्या है

- कूकी मैत्री विवाद किस चैनल ने सर्वप्रथम दिखाया

- रूस-यूक्रेन युद्ध में इन दिनों क्या चल रहा है

- नई शिक्षा नीति के बारे में क्या कहेंगे

- श्रमिकों की उत्पादकता कैसे बढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed