{"_id":"60f1be248ebc3ec7f066b423","slug":"uppsc-cutoff-marks-of-two-pcs-exams-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : दो पीसीएस परीक्षाओं के कटऑफ अंक शनिवार को होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : दो पीसीएस परीक्षाओं के कटऑफ अंक शनिवार को होंगे जारी
Fri, 16 Jul 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:43 PM IST
सार
- अभ्यर्थी काफी समय से प्राप्तांक और कटऑफ जारी करने की कर रहे थे मांग
- यूपीपीएससी की वेबसाइट पर 23 जुलाई तक उपलब्ध रहेंगे प्राप्तांक और कटऑफ
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीएससी-2019 और पीसीएस-2020 से संबंधित सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसससी) की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 23 जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी काफी दिनों से मांग कर रहे हैं कि प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक शीघ्र जारी किए जाएं।
आयोग की ओर से शनिवार को पीसीएस-2019 एवं पीसीएस-2020 से संबंधित अभ्यर्थियों के सभी अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों/प्रश्रपत्रों के प्राप्तांक और साक्षात्कार के प्राप्तांक तथा उनका कुल योग (जो लागू हो) एवं परीक्षा में सम्मिलित सभी पदों पर चयन के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ओटीपी के माध्यम से प्राप्तांकों की जानकारी मिलेगी। जिन अभ्यर्थियों को ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है और ओटीपी प्राप्त करने के लिए वे अपना मोबाइल नंबर परिवर्तिन कराना चाहते हैं, उन्होंने स्वप्रमाणित आईडी प्रूफ के साथ अपना प्रार्थनापत्र उत्तर प्रदेश लोक आयोग को भेजना होगा।
प्रवक्ता उर्दू के 14 पदों का परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा पुरुष संवर्ग के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता उर्दू के 14 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें सात पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी और तीन पद एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के इंटरव्यू आठ एवं नौ जुलाई को आयोजित किए गए थे। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थिायें में शादाब आलम, नेयाजुल हक, रफीउद्दीन, अब्दुल वहीद खान, प्रेम प्रकाश भारती, दिनेश कुमार, खैरूद्दीन आजम, ओबैदुल्ला कलीम, मोहम्मद अब्बास, फसी उर रहमान, मोहम्मद आरिफ, जुनेद आलम, मोहम्मद अख्तर, अमित कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में 1190 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 26 से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत विज्ञापित एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (लेव-2) के तहत एनेस्थेटिस्ट के 590 पदों और पीडियाट्रीशियन के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है। साक्षात्कार 26, 27, 28, 29, 30 जुलाई और दो, तीन एवं चार अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।