{"_id":"5fd786b107a7166d1051984e","slug":"uppsc-admit-card-for-ro-aro-main-examination-released-can-download-admit-card-from-the-website-of-the-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : आरओ\/एआरओ मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेशपत्र
Mon, 14 Dec 2020 09:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 22 एवं 23 दिसंबर को प्रयागराज, गाजियाबा एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा काफी विवादों के बाद पूरी हो जा रही है। पहली बार प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी और पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। इस प्रकरण की जांच सीबीआईडी ने की थी।
विज्ञापन
uppsc
विवाद बढने के बाद आयोग ने यह परीक्षा निरस्त कर दी और 20 सितंबर 2020 को प्रारंभिक परीक्षा दोबारा आयोजत की गई। इस परीक्षा के लिए तीन लाख 85 हजार 112 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और दोबारा हुई प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख्,ा 85 हजार 122 अभ्यर्थी शामिल हएु थे। आयोग ने 28 अक्तूबर को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 5754 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
आरओ/एआरओ परीक्षा-2016 के तहत कुल 361 पदों पर भर्ती होनी है। सामान्य चयन के 356 और विशेष (बैकलॉग) चयन के पांच पद हैं। इनमें आरओ/एआरओ के 303 पद हैं और बाकी पद राजकीय बचत में स्टेटिकल असिस्टेंट, महिला एवं बाल कल्याण में इंवेस्टिगेटर कम कंप्यूटर, बाट माप विभाग में इंवेस्टिगेटर कम कंट्रोलर, असिस्टेंट मलेरिया अफसर, जूनियर ऑडिटर जैसे विशेष योग्यता वाले हैं।
आरओ/एआरओ परीक्षा-2016 के तहत कुल 361 पदों पर भर्ती होनी है। सामान्य चयन के 356 और विशेष (बैकलॉग) चयन के पांच पद हैं। इनमें आरओ/एआरओ के 303 पद हैं और बाकी पद राजकीय बचत में स्टेटिकल असिस्टेंट, महिला एवं बाल कल्याण में इंवेस्टिगेटर कम कंप्यूटर, बाट माप विभाग में इंवेस्टिगेटर कम कंट्रोलर, असिस्टेंट मलेरिया अफसर, जूनियर ऑडिटर जैसे विशेष योग्यता वाले हैं।