फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: 554 posts of principal vacant in government inter colleges, recruitment stuck in seniority dispute

UPPSC: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपल के 554 पद खाली, वरिष्ठता के विवाद में फंसी भर्ती

Fri, 07 Jun 2024 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 12:37 PM IST
सार

प्रदेश में जीआईसी प्रिंसिपल के 945 पद हैं। इसमें से सीधी भर्ती के जरिए 430 पदों को भरने का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से इन पदों के लिए भर्ती होती है। समय- समय पर यह भर्ती हुई है। इसलिए इस कटेगरी के 313 पद भरे हैं और 117 पद खाली हैं।

विज्ञापन
UPPSC: 554 posts of principal vacant in government inter colleges, recruitment stuck in seniority dispute
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर के 554 राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए शासन स्तर से पहल नहीं की जा रही है। इसमें से अधिकतर पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। लेकिन उसके लिए करीब आठ वर्ष से डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक नहीं हुई है। ऐसे में इन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेपटरी है और प्रभारी के भरोसे प्रशासनिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में जीआईसी प्रिंसिपल के 945 पद हैं। इसमें से सीधी भर्ती के जरिए 430 पदों को भरने का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से इन पदों के लिए भर्ती होती है। समय- समय पर यह भर्ती हुई है। इसलिए इस कटेगरी के 313 पद भरे हैं और 117 पद खाली हैं। दूसरी ओर से जीआईसी के सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को पदोन्नति देकर प्रिंसिपल के 515 पदों को भरना था।

विज्ञापन


पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची बनी लेकिन वह विवादित हो गई है। इसलिए आठ वर्ष से डीपीसी की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। वरिष्ठता सूची के विवाद को अफसरों ने नहीं सुलझाया। इसलिए यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। डीपीसी न होने के कारण पदोन्नति से भरे जाने वाले प्रिंसिपल के पदों में से 437 पद खाली हैं। यह विद्यालय प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे चल रहे हैं। स्थायी प्रिंसिपल न होने से शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की टाॅपर लिस्ट में जीआईसी के सिर्फ तीन विद्यार्थी

स्थायी प्रिंसिपल न होने से पठन पाठन प्रभावित हुआ है। 2024 की यूपी टाॅपर लिस्ट में जीआईसी के सिर्फ तीन विद्यार्थी ही जगह बना पाए हैं। हाईस्कूल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर भदोही के देवेश कुमार कनाैजिया नाैवें स्थान पर रहे। वहीं जीआईसी मैनपुरी के मोहम्मद शाहिद चाैथे और जीजीआईसी चरखारी महोबा की सोनाली वर्मा सातवें स्थान पर रही।

पदोन्नति के लिए शिक्षक संघ का आंदोलन 10 जून से

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने बताया कि एलटी से प्रवक्ता के लिए 10 विषयों में 14 वर्ष से पदोन्नति नहीं हुई है। एडी, जेडी और डीआईओएस की लापरवाही से यह प्रक्रिया लंबित है। कहा कि अफसरों और निदेशालय के लिपिकों ने वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी की। इससे मामला कोर्ट गया और फैसला न होने से पदोन्नति रुक गई है। इसके अलावा शिक्षकों की कई अन्य समस्याएं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उनका संगठन 10 जून से निदेशालय में प्रदर्शन करेगा।

पदोन्नति का प्रकरण कोर्ट में लंबित है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जा सकती है। जो पद सीधी भर्ती के हैं, वह भरे जा रहे हैं। - अजय कुमार द्विवेदी, एडी राजकीय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed