{"_id":"65afd9bcaab5d286bb0ee863","slug":"uppcs-pcs-result-declared-siddharth-gupta-of-deoband-became-topper-2024-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPCS Result: देवबंद के सिद्धार्थ टॉपर, प्रयागराज के प्रेम शंकर दूसरे और हरदोई के सात्विक तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS Result: देवबंद के सिद्धार्थ टॉपर, प्रयागराज के प्रेम शंकर दूसरे और हरदोई के सात्विक तीसरे स्थान पर
Tue, 23 Jan 2024 10:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:53 PM IST
सार
UPPSC Result: देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर बने हैं। प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
UPPSC PCS
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। दूधा मोहल्ला, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय मेरिट में दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं (33.46 फीसदी) हैं। पीसीएस-2023 की टॉप टेन मेरिट में आठ पुरुष एवं दो महिला और टॉप 20 मेरिट में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं शामिल हैं। महिला वर्ग में मेरठ की शुभि गुप्ता अव्वल हैं, जबकि मेरिट में उन्हें सातवां स्थान मिला है। 19 प्रकार के पदों के लिए 251 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। आयोग ने आठ माह नौ दिन में परिणाम देकर नया कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन
चयनितों में ओबीसी श्रेणी के 77, एससी श्रेणी के 55 और एसटी श्रेणी के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद यानी दो पद संगत श्रेणी में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। आयोग ने इन दोनों पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को हुई थी, जिसके लिए 565459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 345022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 26 जून 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें 4047 अभ्यर्थियाें को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई मुख्य परीक्षा में 3658 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू आठ से 12 जनवरी तक आयोजित किए गए और आयोग ने इंटरव्यू के बाद 11वें दिन अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची