फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPCS 2023 -Merit will be decided by questions of geography and environment

UPPCS 2023 : भूगोल और पर्यावरण के सवालों से तय होगी मेरिट, दोनों विषयों से पूछे गए सर्वाधिक 40 सवाल

Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 02:07 PM IST
सार

सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें इतिहास और इंडियन नेशनल मूवमेंट से 27 सवाल, राजव्यवस्था से 23, अर्थशास्त्र से 16, करेंट अफेयर्स से जुड़े 24, विज्ञान से 13 प्रश्न पूछे गए। योजनाओं से जुड़े सवालों की संख्या सीमित रही।

विज्ञापन
UPPCS 2023 -Merit will be decided by questions of geography and environment
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट इस बार भूगोल और पर्यावरण के सवालों से तय होगी। रविवार को प्रदेश के 51 जिलों के 1241 केंद्रों में दो पालियों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में इन दोनाें विषयों से सर्वाधिक 40 सवाल पूछे गए। पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए 565459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 341392 परीक्षार्थी (60.37 फीसदी) उपस्थित रहे।

विज्ञापन

सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें इतिहास और इंडियन नेशनल मूवमेंट से 27 सवाल, राजव्यवस्था से 23, अर्थशास्त्र से 16, करेंट अफेयर्स से जुड़े 24, विज्ञान से 13 प्रश्न पूछे गए। योजनाओं से जुड़े सवालों की संख्या सीमित रही। वहीं, यूपी विशेष प्रश्नों की संख्या में महज पांच के आसपास रही, जबकि परीक्षार्थियों को उम्मीद थी कि इस बार यूपी विशेष प्रश्नाें की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन


परीक्षार्थी प्रशांत पांडेय का कहना है कि मुख्य परीक्षा में इस बार वैकल्पिक विषय हटाकर सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा में भी यूपी विशेष प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। परीक्षार्थी आयुषी पांडेय, प्रशांत शर्मा, ममता सोनी, सुनील यादव को पेपर संतुलित लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशषज्ञों का अनुमान है कि कटऑफ 120 अंकों के आसपास तक जा सकता है। अगर किसी ने सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में 150 में 100 से 110 सवाल सही किए हैं और 30 से 40 से सवाल गलत तो निगेटिव मार्किंग के बाद भी उसके चयन की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ वेद प्रकाश राजपूत के अनुसार पेपर संतुलित था और तकरीबन सभी विषयों से सवाल पूछे गए। प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों से संबंधित लेखक सिद्धार्थ श्रीवास्तव के अनुसार आयोग ने प्रश्नों को सीधे न पूछकर परीक्षार्थियों की विषय पर पकड़ और उनके मानसिक स्तर के आकलन का सफल प्रयास किया है।

हिंदी माध्यम अभ्यर्थियों को सीसैट ने दी राहत

पीसीएस-2023 के दूसरे प्रश्नपत्र सीसैट ने हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को राहत दी। यह पेपर क्वालीफाइंग होता है, जिसमें 100 में से 33 प्रश्नों का सही उत्तर देना होता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ केपी द्विवेदी ने बताया कि सीसैट में इस बार सामान्य हिंदी के 25 और सामान्य अंग्रेजी के 15 प्रश्न पूछे गए। सामान्य हिंदी के 10 प्रश्न अधिक पूछे जाने से हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा सीसैट में गणित और रीजनिंग के 50 और संचार कौशल के 10 प्रश्न पूछे गए।

कौशाम्बी में सर्वाधिक, कानपुर में सबसे कम उपस्थिति

पीसीएस-2023 की 52 जिलों में हुई प्रारंभिक परीक्षा में सर्वाधिक 72.31 फीसदी उपस्थिति कौशाम्बी में रही। वहां परीक्षा के लिए 2636 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1906 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, प्रयागराज के 75 जिलों में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 34464 अभ्यर्थियों में से 23516 परीक्षार्थी (68.23 फीसदी) परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे कम 43.71 फीसदी उपस्थिति कानपुर में रही। कानपुर में परीक्षा के लिए पंजीकृत 40986 अभ्यर्थियों में से 17913 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

3485 परीक्षार्थियों ने छोड़ी दूसरी पाली की परीक्षा

पीसीएस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में थी। पहली पाली में सामान्य अध्यय की परीक्षा और दूसरी पाली में क्वालीफाइंग पेपर सीसैट की परीक्षा थी। 3485 परीक्षार्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 344877 और दूसरी पाली में 341392 परीक्षार्थी शामिल हुए। विशेषज्ञों के अनुसार पहली पाली का पेपर ठीक न होने पर तमाम परीक्षार्थी दूसरी पाली का पेपर छोड़ देते हैं।

परीक्षा में पूछे गए सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न


सवाल: गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ के रचनाकार हैं

विकल्प: एसएस राजामौली, देवी श्री प्रसाद, एआर रहमान, एमएम कीरावनी

--

सवाल: निम्नलिखित में से कश्मीर के किस शासक ने जजिया और गौहत्या को समाप्त किया?

विकल्प: शम्सुद्दीन शाह, हैदर शाह, सिकंदर शाह, जैनुल अबीदीन

--

सवाल: निम्नलिखित में से कौन सा संगठन दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने के लिए उत्तरदायी था?

विकल्प: अखिल भारतीय मजदूर संघ, युगांतर संघ, युनाइटेड पेट्रियाट्रिक संघ, अनुशीलन समिति

--

सवाल: निम्नलिखित में से किसे जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया?

विकल्प: कार्मेल सेपुलोनी, सिंडी किरो, क्रिस हिपकिंस, जैसिंडा अर्डर्न

--

सवाल: भारत में जनगणना कार्य सर्वप्रथम कब किया गया था?

विकल्प: वर्ष 1871 में, वर्ष 1961 में, वर्ष 1850 में, वर्ष 1881 में

--

सवाल: फरवरी 2023 में भारत के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर निर्माण संयत्र का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुआ था?

विकल्प: नासिक महाराष्ट्र, चकेरी उत्तर प्रदेश, कोयंबटूर तमिलनाडु, तुमकुर कर्नाटक

--

सवाल: उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित शहरों में से कौन सा शहर, भारत की अध्यक्षता के दौरान जी-20 के 200 सत्रों में से 11 बैठकों के लिए स्थल के रूप में शामिल नहीं है?

विकल्प: आगरा, कानपुर, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा

--

सवाल: मानव हृदय कितने चैम्बर्स (घटकों) का बना होता है?

जवाब: केवल चार, केवल एक, केवल तीन, केवल दो

--

सवाल: 1857 में बरेली, उत्तर प्रदेश में क्रांति का नेता कौन था?

विकल्प: नाना साहब, कुंवर सिंह, हजरत महल, खान बहादुर खान

--

सवाल: निम्नलिखित में कौन सा तत्व नोबल गैस नहीं है?

विकल्प: आर्गन, एक्टिनियम, क्रिप्टन, राडोन

--

सवाल: दिसंबर 2022 में सुदर्शन प्रहार सैन्य अभ्यास कहां किया गया था?

विकल्प: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश

--

सवाल: भारतीय संविधान ने प्रारंभ में किस अवधि के लिए सभी सरकारी उद्देश्यों के हेतु अंग्रेजी भाषा के उपयोग के लिए अनुमति प्रदान की थी?

विकल्प: 20 वर्ष, 10 वर्ष, 5 वर्ष, 15 वर्ष

--

सवाल: दक्षिणी गोलार्ध में हवा का बायीं ओर विक्षेपित होने का क्या कारण है?विकल्प: दबाव, तापमान, कोरोलियस बल, चुंबकीय क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed