फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPCL: The clerk of the department embezzled crores of rupees of electricity bill, there was a stir in the department

UPPCL : बिजली बिल का करोड़ों रुपये गबन कर गया विभाग का लिपिक, विभाग में मचा हड़कंप

Sun, 29 May 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 10:32 PM IST
सार

बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल 18 जनवरी 2017 से 30 दिसंबर 2017 के दौरान मेजा डिवीजन में बिजली बिलों को विभाग के खाते में जमा न किए जाने मिले राजस्व बुक के अनुसार जमा की गई धनराशि को विभाग में जमा नहीं किया गया।

विज्ञापन
UPPCL: The clerk of the department embezzled crores of rupees of electricity bill, there was a stir in the department
सांकेतिक फोटो - फोटो : LOGO

विस्तार

बिजली बिल के मद में जमा किए जाने वाले करोड़ों रुपये डकार लिए गए हैं। उपभोक्ताओं ने तो अपने बकाये बिलों को जमा किया, लेकिन न तो बिजली विभाग के खाते में राजस्व जमा हुआ ना ही किसी का बिल चुकता हो सका। बिजली बिलों के नाम पर इस हेराफेरी का पता न उपोभक्ताओं को चला न बिजली विभाग को। अब मामला सामने आने के बाद इस मामले में एक कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन



मामला विद्युत वितरण खंड मेजा से जुड़ा है। दरअसल वहां पूरे एक साल के बिजली बिल को कुछ लोग बिना जमा किए ही हजम कर गए। इस डिवीजन में बिजली बिलों की रकम वसूलने के बाद विभाग के खाते में जमा ही नहीं की गई। वर्ष 2017 में वर्ष भर के बिजली बिलों की रकम डकार ली गई है। अब तक की जांच में करीब 2.50 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में दी गई तहरीर

बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल 18 जनवरी 2017 से 30 दिसंबर 2017 के दौरान मेजा डिवीजन में बिजली बिलों को विभाग के खाते में जमा न किए जाने मिले राजस्व बुक के अनुसार जमा की गई धनराशि को विभाग में जमा नहीं किया गया।


मामला जानकारी में आने के बाद कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराई गई। जांच कमेटी ने कर्मी पवन तिवारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति कर दी। पवन को निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध एक्सईएन ने मेजा थाने में तहरीर दी है। फिलहाल अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed