फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP UP Board Result 2024 Class 12th Toppers List Check UPMSP Intermediate Toppers Names Marks and Rank

UP Board Result: 12वीं में सीतापुर के शुभम ने 97.80% अंक के साथ किया टॉप, दूसरे स्थान पर रहे छह छात्र

Sat, 20 Apr 2024 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Apr 2024 03:07 PM IST
सार

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं। कक्षा 12वीं में शुभम ने टॉप किया है।

विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2024 Class 12th Toppers List Check UPMSP Intermediate Toppers Names Marks and Rank
12वीं में शुभम ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। 12वीं में सीतापुर के शुभम ने टॉप किया है। 
विज्ञापन


बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।

12वीं में शुभम वर्मा बने टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल किए हैं, वर्मा सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।

इंटरमीडिएट में छात्र और छात्राओं का इतने फीसदी रहा परिणाम
इंटरमीडिएट में छात्रों का का 77.78% पास प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 88.4 2% रहा। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 12वीं की परीक्षा के लिए करीब25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं यूपी 12वीं  बोर्ड के टॉपर्स

विज्ञापन

ये अन्य छात्र भी रहे टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। जिनमें, बागपत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट का 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थी। जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी। 
 

यूपी बोर्ड के परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।

ये हैं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के टॉपर्स की लिस्ट
1. प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
2. दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
3. नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
    स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर
    दीपांशी सेंगर- 98%
    अर्पित तिवारी- 98%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed