{"_id":"6ae5bbefdadf688053097f8c","slug":"mahanagari-tulsi-express-superfast-status-removed-fare-reduction-2027-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : महानगरी, तुलसी और बनारस-लोकमान्य तिलक से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, रेलवे का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : महानगरी, तुलसी और बनारस-लोकमान्य तिलक से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, रेलवे का बड़ा फैसला
Sat, 31 Oct 2026 03:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:35 PM IST
सार
नए साल से मुंबई रूट की तीन प्रमुख ट्रेनों का सफर सस्ता होने जा रहा है। रेलवे महानगरी, तुलसी और बनारस-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने जा रहा है। एक जनवरी 2027 से इनके नंबर बदलने के साथ स्लीपर और एसी श्रेणियों के किराये में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
मुंबई जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें महानगरी, तुलसी और बनारस-लोकमान्य तिलक से अब सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा हटने जा रहा है। एक जनवरी 2027 से तीनों ही एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होंगी। इस बदलाव से यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा और सभी श्रेणियों में किराये में कमी आएगी।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बनारस के बीच चलने वाली चर्चित महानगरी एक्सप्रेस अब नए रूप और नंबर के साथ पटरियों पर दौड़ेगी। कुछ वर्ष पहले ही सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल की गई महानगरी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 22177 अब बदलकर 01 जनवरी 2027 से 11093 हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह, वापसी दिशा में चलने वाली गाड़ी संख्या 22178 (बनारस–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महानगरी एक्सप्रेस) का नया नंबर 11094 होगा। 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच संचालित होने वाली तुलसी एक्सप्रेस का संशोधित नंबर अब 11065 कर दिया गया है, जबकि इसके विपरीत दिशा की गाड़ी संख्या 22130 (अयोध्या कैंट–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) का नया नंबर 11066 होगा।
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बनारस के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12167 का बदला हुआ नंबर अब 11067 रहेगा तथा वापसी की गाड़ी संख्या 12168 का नया नंबर 11068 होगा। मौजूदा समय बनारस-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी से छिवकी से लोकमान्य तिलक का किराया 650 रुपये है जो एक जनवरी से घटकर 620 रुपये हो जाएगा। इसी तरह एसी थ्री का किराया 1650 से घटकर 1605, एसी टू का 2340 से घटकर 2290 हो जाएगा।