फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET exam begins today across 60 districts; 16 lakh candidates to participate.

Prayagraj News: 60 जिलों में यूपी टीईटी परीक्षा आज से, 16 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
UP TET exam begins today across 60 districts; 16 lakh candidates to participate.
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर होगी। इस दौरान लगभग 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी एक लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों ने सैकड़ों कोचिंग संचालकों के नंबर निगरानी पर लिए हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराने की बात कही। वर्ष 2021 में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से कराई गई टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसी कारण इस बार एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



जौनपुर से सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

टीईटी के लिए जौनपुर से सबसे अधिक 67597 और लद्दाख से सबसे कम एक अभ्यर्थी पंजीकृत है। बिहार से 31766, मध्य प्रदेश से 20375, दिल्ली से 16411 और राजस्थान से 12774 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हरियाणा से 5748, झारखंड से 5635, उत्तराखंड से 2710 और पश्चिम बंगाल से 1909 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
-----------------------
परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, चलेंगी ऑन डिमांड ट्रेनें
- रोडवेज ने 70 बसों को रखा रिजर्व, जौनपुर रूट पर जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपीटीईटी-2026 परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने और उनके रेलमार्ग से आवागमन की संभावना को देखते हुए उत्तर रेलवे के प्रयागराज मंडल ने ऑन डिमांड ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। यूपी रोडवेज ने भी 70 रोडवेज बसों को रिजर्व रखा है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों की सुविधा और मांग के अनुसार जरूरत पड़ने पर तत्काल परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने और परीक्षा के बाद घर वापसी के लिए कुछ नियमित ट्रेनों को अस्थायी ठहराव भी दिया जा सकता है।
पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला और मिर्जापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं।

वहीं यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने 70 बसों को रिजर्व में रखा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्या वाहिनी अस्थायी बस स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। जौनपुर रूट पर भीड़ हो सकती है। इस वजह से उक्त रूट पर बसाें के ज्यादा से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। साथ ही प्रतापगढ़, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली, बांदा, मिर्जापुर आदि रूट पर भी बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed