फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET

यूपीटीईटी: दिव्यांगों को भी देना होगा 100 रुपये परीक्षा शुल्क

Sat, 19 Oct 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP TET
परीक्षा के बाद गलत आपत्ति करने वालों को रोकने के लिए अब लगेगा 500 रुपये शुल्क
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर 2019 से शुरू होगी। इस बार कई बदलाव के साथ परीक्षा आयोजित होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहली बार दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक विषय की परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। दोनों प्रश्नपत्रों (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक) की परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा प्रश्नों को लेकर फर्जी आपत्ति करने वालों से 500 रुपये शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लगाने का निर्णय उनके एक से अधिक आवेदन को रोकने के लिए किया जा रहा है। सचिव का कहना है कि पूर्व में हुई यूपीटीईटी में बड़ी संख्या में दिव्यांग परीक्षार्थियों ने सात से आठ जिले से आवेदन कर दिया था। इसमें जो केंद्र उनको सुविधाजनक लगता था, वहीं से वे परीक्षा में शामिल होते थे। अब परीक्षा शुल्क लगाने के बाद दिव्यांग अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करने से बचेंगे।
विज्ञापन

वहीं सचिव की ओर से दिव्यांग (दृष्टिबाधित) के अभ्यर्थियों को श्रुत लेखक लेने की दशा में नियम में कठोर किया गया है। अब अभ्यर्थी को श्रुत लेखक के बारे में परीक्षा के पहले केंद्र व्यवस्थापक से अनुमति लेनी होगी। श्रुत लेखक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से अधिक नहीं होनी चाहिए और श्रुत लेखक को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति सही पाए जाने पर परीक्षार्थी का शुल्क वापस होगा
यूपीटीईटी के प्रश्नपत्र पर आपत्ति दर्ज कराने वाले परीक्षार्थियों को अब प्रति प्रश्न 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षार्थी की आपत्ति सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आपत्ति पर शुल्क लगाने का फैसला गलत आपत्ति करने वालों को रोकने के लिए किया गया है। बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में सभी 150 प्रश्नों पर अलग-अलग परीक्षार्थियों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसमें 54 सवाल ऐसे थे, जिन पर उनकी ओर से जारी उत्तर को सही मानते हुए आपत्ति दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed