फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways

बस से खींचकर रोडवेज चालक की पिटाई, हंगामा

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways
UP Roadways
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास घटना, पुलिस ले आई थाने
विज्ञापन

आधे घंटे तक थाने के बाहर खड़ी रही बस, यात्री रहे परेशान
प्रयागराज। सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार रात बस से खींचकर रोडवेज चालक को पीटा गया। मिर्जापुर से आ रही बस नए यमुना पुल पर सामने से आ रही ब्रेजा कार से छू गई थी और इसके बाद कारसवार लोगों ने पीछा कर बस चालक को सिविल लाइंस में पकड़ लिया। सूचना पर डायल 100 टीम आरोपियों को थाने लाई लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

मिर्जापुर डिपो की एक बस लेकर चालक महेश तिवारी बृहस्पतिवार रात मिर्जापुर से लखनऊ जाने के लिए निकला। रात 10 बजे के करीब नए पुल पर पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही ब्रेजा कार से बस छू गई। इसके बाद कारसवार युवक विवाद करने लगे। यात्रियों ने किसी तरह मामला शांत कराया जिसके बाद चालक बस लेकर सिविल लाइंस बस अड्डे आ गया। यहां करीब एक घंटे तक रुकने के बाद वह बस लेकर लखनऊ के लिए निकला ही था कि तभी बस अड्डे के पास ही कारसवार युवक अपने बाइक व स्कूटीसवार साथियों संग पहुंच गया। इसके बाद सामने बाइक लगाकर उसने बस रुकवा ली और फिर साथियों संग मिलकर चालक को बस से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। सरेराह हुई घटना से यात्री दहशत में आ गए। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो डायल 100 पुलिस पहुंची और हमलावरों को दबोचकर कार समेत सिविल लाइंस थाने लाई। यहां करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्ष थाने में भी काफी देर तक नोकझोंक करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक कार्रवाई पर अड़ा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की बात कहकर दबाव बनाया तो वह बैकफुट पर चला गया और समझौते के लिए तैयार हो गया। पुलिसकर्मियों के दबाव बनाने की वजह यह रही कि कारसवार युवक ने उन्हें कुछ रुपये भी थमाए। उधर हंगामे के चलते बस आधे धंटे तक सिविल लाइंस थाने के बाहर खड़ी रही जिसके चलते यात्री परेशान भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed