Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police announce rewards but then forget; criminals from other states remain at large for years

प्रयागराज : इनाम घोषित कर भूली पुलिस, वर्षों से फरार दूसरे राज्यों के बदमाश

Sun, 15 Nov 2026 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

प्रयागराज जोन के चार जिलों में हत्या, डकैती, दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों के कई आरोपी वर्षों से फरार हैं। दूसरे राज्यों के इन आरोपियों पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Police announce rewards but then forget; criminals from other states remain at large for years
प्रयागराज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

क्या अपराधियों पर इनाम घोषित करना ही पुलिस की जिम्मेदारी का आखिरी पड़ाव बन गया है? एफआईआर दर्ज होने, विवेचना आगे बढ़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित कर देने के बाद पुलिस की कार्रवाई आखिर कहां थम जाती है? प्रयागराज जोन के चार जिलों में वर्षों से फरार इनामी आरोपियों की स्थिति ऐसे ही सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और चित्रकूट के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित दूसरे राज्यों के कई आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, झारखंड और दिल्ली के निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन


किसी आरोपी पर वर्ष 2009 में दर्ज मामले में इनाम घोषित है तो कोई वर्ष 2023 के मामले में वांछित है। इनकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। इनमें हत्या, डकैती, दुष्कर्म, चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस अधिनियम जैसे गंभीर मामलों के आरोपी भी शामिल हैं। इसके बावजूद कई मामलों में लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसीपी मुख्यालय विजय ढुल ने बताया कि इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस की ओर से इनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार और राजस्थान के बदमाशों पर इनाम

फतेहपुर के कोतवाली थाने में वर्ष 2022 के एक मामले में बिहार के समस्तीपुर निवासी आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसी जिले के ललौली थाने में वर्ष 2023 के एनडीपीएस अधिनियम के मामले में राजस्थान के जयपुर निवासी आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

गुजरात और मध्य प्रदेश तक फैला नेटवर्क

कौशाम्बी के कोखराज थाने में वर्ष 2022 के एक मामले में गुजरात के गांधीनगर निवासी आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसी जिले में हत्या के एक मामले में मध्य प्रदेश के दमोह निवासी आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। कोखराज थाने में ही बिहार के गया निवासी गैंगस्टर के आरोपी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली में दर्ज एक मामले में मध्य प्रदेश के सतना निवासी दो आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

वर्ष 2009 से 2023 तक के मामलों में आरोपी फरार

प्रयागराज में भी दूसरे राज्यों के आरोपियों की लंबी सूची है। सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2018 के एक मामले में झारखंड के साहिबगंज निवासी दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। कर्नलगंज थाने में वर्ष 2011 के एक मामले में असम निवासी आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम है।

जॉर्जटाउन थाने में वर्ष 2009 में हुई डकैती के मामले में मध्य प्रदेश के सतना निवासी आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसी थाने में वर्ष 2009 में हुए हत्या के एक मामले में झारखंड के बोकारो निवासी आरोपी पर भी 10 हजार रुपये का इनाम है।

नैनी थाने में वर्ष 2007 में हुई हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के कटनी निवासी आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2022 के चोरी और धोखाधड़ी के मामले में मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी दो महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।

थरवई थाने में वर्ष 2022 में हुई डकैती और दुष्कर्म की घटना के मामले में बिहार के कैमूर निवासी आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। नैनी थाने में वर्ष 2023 के धोखाधड़ी और आयुष अधिनियम से जुड़े मामले में दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम है।

गिरफ्तारी की जवाबदेही किसकी?

  • क्या संबंधित थानों में फरार आरोपियों की तलाश के लिए नियमित समीक्षा की जाती है?

  • क्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में पुलिस टीमें भेजी जाती हैं?

  • क्या उनके संभावित ठिकानों, मोबाइल नंबरों, आपराधिक संपर्कों और संपत्तियों की जानकारी जुटाई जाती है?

  • इनाम घोषित होने के बाद क्या संबंधित थानों ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं?

  • दूसरे राज्यों की पुलिस से कितना समन्वय स्थापित किया गया और अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed