फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: PCS-2021 result declared, Pratapgarh's Atul topped

यूपी : पीसीएस-2021 का रिजल्ट घोषित, प्रतापगढ़ के अतुल ने किया टॉप, सीएम योगी ने दी बधाई

Wed, 19 Oct 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 09:22 PM IST
सार

टॉप थ्री में प्रतापगढ़ के दो मेधावियों ने जगह बनाई है। मानधाता, प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, प्रतापगढ़ शहर के अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अजयपुर, असोहा, पुरवा (उन्नाव) की सौम्या मिश्रा मेरिट में दूसरे नंबर पर हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
UP: PCS-2021 result declared, Pratapgarh's Atul topped
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलते ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार शाम सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 29 अलग-अलग प्रकार की 678 रिक्तयों के मुकाबले 627 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।  

विज्ञापन



टॉप थ्री में प्रतापगढ़ के दो मेधावियों ने जगह बनाई है। मानधाता, प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, प्रतापगढ़ शहर के अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अजयपुर, असोहा, पुरवा (उन्नाव) की सौम्या मिश्रा मेरिट में दूसरे नंबर पर हैं। सौम्या फिलहाल दिल्ली में सर्वोदय नगर इंटर कॉलेज, गोकुल पुरी में प्रवक्ता हैं। परीक्षाफल आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 51 पद (श्रम प्रवर्तन अधिकारी के दो एवं प्रधानाचार्य के 49 पद) खाली रह गए। सफल घोषित किए गए 627 अभ्यर्थियों में 120 अभ्यर्थियों का चयन कुछ आवश्यक अभिलेखों के अभाव के कारण औपबंधिक है। 29 प्रकार के पदों में तीन प्रकार के पदों पर चयन का आधार केवल लिखित परीक्षा है और इनमें पदों की कुल संख्या 55 है।

बाकी 25 प्रकार के पदों पर चयन का आधार लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार है। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन वाले पदों की कुल संख्या 623 है। सचिव के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी और इसके बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/पदवार श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। 


बता दें कि आयोग ने पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2022 को घोषित किया था। मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया। 21 जुलाई से पांच अगस्त तक हुए इंटरव्यू में 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी बयान में कहा कि यूपीपीएससी पीसीएस 2021 की परीक्षा में चयनित सभी अभ्यर्थियों, उनके मार्गदर्शक माता-पिता व शिक्षकगण को हार्दिक बधाई! आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए  अनंत मंगलकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण समर्पण व सेवा भाव के साथ नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई ।



 

UP: PCS-2021 result declared, Pratapgarh's Atul topped
Prayagraj News : पीसीएस में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अमनदीप। - फोटो : अमर उजाला।
बिहार के अमनदीप ने हासिल किया तीसरा स्थान
यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अमनदीप मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। आईएफएस सेवा में चयन के बाद इस समय वह देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अमनदीप को जानने वाली मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि करीब एक दशक पहले अमनदीप के पिता नौकरी के सिलसिले में प्रतापगढ़ के सदर बाजार में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। लखनऊ में पढ़ाई के दौरान भी अमनदीप सदर बाजार का ही पता लिखते थे। स्थानीय पते के तौर पर सदर बाजार प्रतापगढ़ का ही अंकन है, जबकि वह देहरादून में हैं। आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अमनदीप ने वर्ष 2020 में आईएफएस की परीक्षा पास की थी। पहली बार में ही अमनदीप ने पीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed