फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP government will build the first sports university in Meerut - Sports Minister Upendra Tiwari said

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले - यूपी सरकार मेरठ में बनवाएगी पहला खेल विश्वविद्यालय 

Fri, 19 Nov 2021 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
UP government will build the first sports university in Meerut - Sports Minister Upendra Tiwari said
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : प्रयागराज

देश का एकमात्र खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बनाया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। यह बात खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के समापन समारोह में कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खेल के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने 42.50 करोड़ और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 32 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 71 नए स्टेडियम, 38 तरणताल, एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तरणताल, सिंथेटिक ट्रैक, सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट, शूटिंग रेंज, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक आदि का निर्माण कराया गया है। खेल मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने के बाद मंत्री ने पुरुष एवं महिला वर्ग में मैराथन के प्रथम 14-14 विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह, जिलाधिकारी संजय खत्री, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप सचान, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव, एथलेटिक कोच रुस्तम खां, क्रिकेट कोच परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

बलिया की धाविका जीती तो कोच को भी मंच पर बुला लिया
इंदिरा मैराथन में महिला वर्ग में 10वें स्थान पर रहीं संध्या यादव मंच पर मेडल लेने पहुंचीं तो मंत्री ने उनके कोच को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। मूलत: बलिया के रहने वाले मंत्री उपेंद्र तिवारी ने संध्या और उनके कोच को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


प्रमाणपत्र पर लिख दिया धाविका का गलत नाम
इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में 14वें स्थान पर रही धाविका का प्रमाणपत्र पर गलत नाम लिख दिया गया। प्रमाणपत्र पर धाविका का नाम प्रमिला बाला लिखा था, जबकि उनका वास्तविक नाम परिमाला बाला साहब बाबर है। पुरस्कार मिलने के बाद परिमाला इस संशोधन के लिए काफी देर तक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय में भटकती रहीं। उनका कहना था कि पुरस्कार राशि से बड़ा यह प्रमाणपत्र है, जो भविष्य में उनके काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed