विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने स्वराज भवन के पास रोड शो किया।
यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने रोड शो के जरिए अनुग्रह के लिए मांगा वोट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में कांग्रस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रही काफी गहमा गहमी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में कांग्रस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित दिखे।
शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से वह दिन के 10 बजे स्वराज भवन आईं। यहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो की शुरुआत कभी स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र रहे अपने पुश्तैनी घर आनंद भवन से की। 10:40 बजे प्रियंका का काफिला आनंद भवन पहुंचा।
प्रियंका गांधी आंधी है के नारे लगे
इसके बाद प्रियंका दूसरी गाड़ी की छत पर जैसे ही सवार हुईं, कांग्रेस लाओ देश बचाओ... प्रियंका गांधी आंधी है... जैसे नारे गूंजने लगे। करीब एक घंटे के रोड शो के बीच पुराने शहर कटरा से प्रियंका का रोड शो जहां से भी गुजरा, छतों, बारजों से पुष्प वर्षा होती रही। हर कोई उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहा। करीब घंटे भर के रोड शो के दौरान प्रियंका ने सीधे तौर पर कुछ कहा नहीं, लेकिन वह भीड़ के बीच इशारों में जताती रहीं कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों से भटक गई है।
रोड शो के तय रूट के तहत उन्हें लक्ष्मी टाकीज चौराहे तक जाना था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से वह नेतराम चौराहे से ही दूसरी गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ रोड शो में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे़, राघवेंद्र सिंह, सुभाष पांडेय, किशोर वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन मौजूद थे।