फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम नरेंद्र मोदी बोले : आतंकियों को बचाने वालों के हाथों में न दें यूपी की सुरक्षा

Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 09:34 PM IST
सार

कौशाम्बी की मंझनपुर पुलिस लाइन के पास बुधवार को आयोजित जनसभा में पीएम मोदी समाजवादी पार्टी पर विशेष रूप से हमलावर रहे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सपा को कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चौतरफा घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi said: Transfer under the rule of family, posting became an industry, today skill is respected
Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी को मां शीतला की प्रतिमा भेंट करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Kaushambi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कौशाम्बी में आयोजित चुनावी सभा में सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा के राज में कानून-व्यवस्था पंगु हो गई थी। परिवारवादियों ने आतंकियों को सजा दिलाने के बजाय उनको बचाने का प्रयास किया, ऐसे लोगों के हाथों में यूपी की सुरक्षा कभी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गए थे, लेकिन आज भाजपा की सरकार में हुनर का सम्मान हो रहा है।




मंझनपुर पुलिस लाइन के पास आयोजित जनसभा में मोदी ने सपा को कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चौतरफा घेरने की कोशिश की। कहा कि सपा के शासन में गुंडे-माफिया खुलेआम जमीनों पर कब्जा कर लेते थे। गुंडागर्दी इतनी चरम पर थी कि बहन-बेटियां घर से निकल भी नहीं पाती थीं। जबकि भाजपा सरकार की अनेक योजनाओं से बेटियों का भविष्य संवर रहा है।



उन्होंने कहा कि हाल ही में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट पर फैसला आया है, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। लेकिन परिवारवादियों ने इस फैसले को लेकर एक शब्द तक बोलना मुनासिब नहीं समझा। प्रधानमंत्री ने कहा यूपी में जो आतंकी हमले हुए वो परिवारवादियों के शासन काल में हुए। इन लोगों ने आतंकियों को सजा दिलाने के बजाय उन्हें बचाने में जमीन आसमान एक कर दिया।

PM Narendra Modi said: Transfer under the rule of family, posting became an industry, today skill is respected
Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज

योगी सरकार ने पांच लाख युवाओं को दिया रोजगार
पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाए। वह खानदानी महोत्सव मनाते थे, हमने दीपोत्सव, रंगोत्सव मनाए। वह जाति-पंथ, इलाका देखकर नौकरियों के नाम पर लूट मचाते थे। वहीं, योगी की सरकार ने प्रदेश के पांच लाख युवाओं को बिना पक्षपात रोजगार दिया।



प्रधानमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। कहा, कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो वह गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए और चुनाव खत्म हुआ तो विदेश चले गए। 

PM Narendra Modi said: Transfer under the rule of family, posting became an industry, today skill is respected
Kaushambi : कौशाम्बी में रैली संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : Kaushambi

पांच विस प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
मंझनपुर में आयोजित जनसभा के जरिए पीएम ने जनता से कुल पांच विधान सभा सीटों पर भाजपा व गठबंधन दलों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इनमें कौशाम्बी की चायल, सिराथू व मंझनपुर और चित्रकूट जनपद की चित्रकूट व मानिकपुर सीट शामिल है। इन सभी सीटों के प्रत्याशी मंच पर पीएम के साथ मौजूद रहे, जिनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहे। 




यूपी की जनता ने पहचान लिया है मौसमी नेताओं को
प्रधानमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए भी विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। सभा में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो वह गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए और चुनाव खत्म हुआ तो विदेश चले गए। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वह गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi said: Transfer under the rule of family, posting became an industry, today skill is respected
Kaushambi : कौशाम्बी में पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : Kaushambi

पांच विस प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
मंझनपुर में आयोजित जनसभा के जरिए पीएम ने जनता से कुल पांच विधान सभा सीटों पर भाजपा व गठबंधन दलों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इनमें कौशाम्बी की चायल, सिराथू व मंझनपुर और चित्रकूट जनपद की चित्रकूट व मानिकपुर सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों के प्रत्याशी मंच पर पीएम के साथ मौजूद रहे जिनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi said: Transfer under the rule of family, posting became an industry, today skill is respected
Kaushambi : कौशाम्बी में पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : Kaushambi

पीएम की रैली के खास बिंदु

  1. भाजपा ने बगैर धर्म-जाति देखकर घर बनाए, वे लूट मचाते थे
  2. हमने पांच लाख लोगों को निष्पक्ष रोजगार दिया, लेकिन परिवारवादियों ने अवैध खनन को उद्योग बना दिया था
  3. कौशाम्बी में पहले बिजली थी नहीं थी, अब हर घर में बल्ब जल रहे हैं
  4. अब घोटाले नहीं होते, एक-एक पैसे का उपयोग जनता की भलाई के लिए हो रहा है
  5. इनके शासन में आतंकी हमले हुए, जिनको सजा दिलाने के बजाय सपा उनकी रिहाई में जुटी रही
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed