Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Murder FIR registered against nine individuals, including notorious gangster Bachcha Pasi

प्रयागराज : कुख्यात गैंगस्टर बच्चा पासी समेत नौ के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज, कल सरेशाम हुई थी हत्या

Fri, 27 Nov 2026 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 06:54 PM IST
सार

अल्लापुर में अरविंद पासी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। एफआईआर में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गुर्गे बताए जा रहे कुख्यात गैंगस्टर बच्चा पासी समेत आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की जांच का केंद्र नामजद आरोपियों की भूमिका और हत्या से जुड़े घटनाक्रम होंगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Murder FIR registered against nine individuals, including notorious gangster Bachcha Pasi
बच्चा पासी और अरविंद भारतीया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

अल्लापुर में प्रॉपर्टी डीलर अरविंद भारतीया की हत्या के मामले में कुख्यात गैंगस्टर निहाल उर्फ बच्चा पासी के समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बच्चा पासी नगर निगम का पूर्व पार्षद रह चुका है। वर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का खास गुर्गा बताया जाता है। उसके ऊपर पहले से ही संगीन मामलों में कई मामले दर्ज हैं। जार्जटाउन थाने में बहन गुड़िया देवी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन



गुड़िया के अनुसार उसका भाई अरविंद साजन मेहता हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था और मुकदमे में गवाही देने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। आरोपियों की ओर से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे अरविंद भारतीय अपने बड़े भाइयों रोहित और जितेंद्र के साथ भांजे की शादी में जाने के लिए दाढ़ी बनवाने मोहल्ले की एक दुकान पर गया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। शिकायतकर्ता गुड़िया देवी ने पुलिस को बताया कि अरविंद साजन मेहता हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था। इस मामले में सितंबर 2025 में जार्जटाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

बच्चा पासी समेत आठ लोग नामजद

प्राथमिकी में निहाल उर्फ बच्चा पासी पुत्र स्वर्गीय जगत पासी निवासी रम्मन का पुरवा, थाना धूमनगंज के अलावा गुड्डू पासी, प्रिंस पासी, मनीष पासी, गोलू पासी, ईशु भारतीय, सरिता और कोमल को भी नामजद किया गया है। हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी  दर्ज की गई है। विवेचना निरीक्षक बाबन राम को सौंपी गई है। 

Trending Videos

आठ गोली हो गई थी शरीर के आरपार

अल्लापुर में अरविंद भारतीया की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद की मौत नौ गोलियां लगने से हुई थी। हमलावरों ने उनके चेहरे, कंधे और पीठ को निशाना बनाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सीने में फंसी एक गोली भी बरामद हुई।

सूत्रों के अनुसार, अरविंद के चेहरे पर पांच, कंधे पर तीन और पीठ पर एक गोली लगी थी। इनमें से आठ गोलियां शरीर के आर-पार हो गई थीं, जबकि एक गोली सीने में फंसी मिली। पोस्टमार्टम के दौरान इस गोली को निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए इन तथ्यों से हत्या की वारदात की गंभीरता का पता चलता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बृहस्पतिवार की शाम को तड़तड़ाईं थीं गोलियां

अल्लापुर में बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे एक सैलून में घुसकर हिस्ट्रीशीटर साजन मेहता हत्याकांड के मुख्य गवाह अरविंद भारतीया (30) पुत्र किसुन लाल की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अरविंद के घर से लगभग 200 मीटर दूर यूको बैंक तिराहे के पास एक सैलून में हुई।

अरविंद अपनी मौसी के घर तिलक समारोह में जाने के लिए सेविंग कराने पहुंचा था। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि जब वह सेविंग के लिए कुर्सी पर बैठा, उसके कुछ ही देर बाद टोपी पहने तीन युवक गमछे से मुंह ढककर सैलून पहुंचे। नाई को बगल कर पहली गोली अरविंद के सिर के बीच में मारी।

घटनास्थल पर मच गई थी अफरातफरी

पहली गोली चलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। इसी बीच अन्य दो आरोपियों ने भी गोली चला दी। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के मुताबिक, गोली मारने के बाद सैलून के बाहर खड़ी लगभग दस से 15 बाइक सवार भी वहां से भाग गए। लोगों ने अरविंद को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिस्ट्रीशीटर बच्चा पासी पर साजिश रचने का आरोप

अरविंद भारतीया की हत्या के मामले में उसके भाई राजीव भारतीया ने हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद बच्चा पासी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। उसने बच्चा पासी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या कराने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed