फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Election 2022: Deputy CM Keshav, cabinet ministers Siddhartha, Nandi and wives of many MLAs engaged in campaigning

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ, नंदी समेत कई विधायकों की पत्नियां जुटीं प्रचार में

Fri, 11 Feb 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 01:05 AM IST
सार

प्रयागराज मंडल की तीन प्रमुख सीटें इस बार सुर्खियों में हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से तो कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर दक्षिण और सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिम से इस बार चुनाव मैदान में है। पार्टी का बड़ा चेहरा होने की वजह से केशव पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Deputy CM Keshav, cabinet ministers Siddhartha, Nandi and wives of many MLAs engaged in campaigning
सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के लिए वोट मांगतीं उनकी पत्नी। - फोटो : प्रयागराज।

विस्तार

ठंड के बावजूद प्रयागराज में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज में 27 फरवरी को मतदान होना है। इस वजह से यहां अब तक भले ही कोई बड़ी राजनैतिक रैली, रोड शो आदि न हुए हो लेकिन प्रत्याशी जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो यहां प्रत्याशी के साथ उनकी पत्नियां भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

विज्ञापन



प्रयागराज मंडल की तीन प्रमुख सीटें इस बार सुर्खियों में हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से तो कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर दक्षिण और सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिम से इस बार चुनाव मैदान में है। पार्टी का बड़ा चेहरा होने की वजह से केशव पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है। इस वजह से वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं तो उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य ने सिराथू सीट की कमान संभाल ली है। वह लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है।
विज्ञापन



पुत्र योगेश मौर्य भी पिता के प्रचार में जुटे हुए हैं। विधानसभा प्रभारी अरुण अग्रवाल बताते हैं कि राजकुमारी मौर्य डिप्टी सीएम के नामांकन के बाद से ही लगातार महिलाओं के साथ जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। इसी तरह प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता भी अपने पति नंद गोपाल गुप्ता नंदी के लिए शहर की गलियों को लगातार नाप रही हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की पत्नी डा. नीता सिंह भी पति के प्रचार अभियान को धार देने के लिए दिल्ली से प्रयागराज पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Election 2022: Deputy CM Keshav, cabinet ministers Siddhartha, Nandi and wives of many MLAs engaged in campaigning
फूलपुर में पति प्रवीण पटेल के लिए वोट मांगतीं पत्नी गोल्डी पटेल। - फोटो : प्रयागराज।

फूलपुर में गोल्डी पटेल मांग रहीं वोट
हर रोज वह तकरीबन दस किलोमीटर पैदल चलकर शहर पश्चिम के तमाम मोहल्लों एवं गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। इसी तरह फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल की पत्नी गोल्डी पटेल जो खुद एक व्यवसायी हैं वह भी अपने काम काज छोड़ पति के चुनाव अभियान में जुटी हुई हैं। करछना से पीयूष रंजन निषाद की पत्नी शकुंतला निषाद, फाफामऊ से गुरु प्रसाद मौर्य की पत्नी कृष्णा देवी मौर्य, हंडिया से अपना दल एस के राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी आदि भी पति चूल्हा चौका छोड़कर पति के लिए चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। 

UP Election 2022: Deputy CM Keshav, cabinet ministers Siddhartha, Nandi and wives of many MLAs engaged in campaigning
इलाहाबाद शहर पश्चिमी में पति सिद्धार्थनाथ सिंह के लिए वोट मांगतीं उनकी पत्नी। - फोटो : प्रयागराज।

हर्ष के पिता अशोक और मां रंजना ने संभाल रखी है कमान 
शहर उत्तरी विधायक हर्ष बाजपेयी अभी शादी शुदा नहीं है। इस वजह से उनके चुनाव प्रचार की कमान की उनके पिता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी एवं मां डा. रंजना बाजपेयी ने संभाल रखी है। शहर उत्तरी में यह तीनों ही अलग-अलग स्थानों पर हर्ष के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। अशोक बाजपेयी ने बताया कि अब समय कम रह गया है इस वजह से कार्यकर्ताओं के साथ वे दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं मेजा विधायक नीलम के परिवार के सदस्य भी उनके लिए दिन रात जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed