{"_id":"662062d2cf0c7af66301ccda","slug":"up-board-re-evaluation-of-copies-of-toppers-is-going-on-allahabad-news-c-358-1-pr11010-110598-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: टॉपर्स की काॅपियों का हो रहा पुनर्मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: टॉपर्स की काॅपियों का हो रहा पुनर्मूल्यांकन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 या 23 अप्रैल को परिणाम जारी किया जाएगा। उससे पहले टॉपर्स की काॅपियों का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा। यह प्रक्रिया इसी हफ्ते पूरी हो सकती है। उसके बाद परिणाम जारी किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के लिए सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। इस बार अंक पत्रों में गलतियां कम रहने के आसार हैं। इसके लिए फार्म भरवाते समय ही बोर्ड की ओर से काफी सावधानी बरती गई थी। आवेदनों को कई बार चेक करवाया गया था। बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुई थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में हो गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में काॅपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था।
अब बोर्ड ने परिणाम तैयार कर लिया है। टाॅपर्स की लिस्ट भी तैयार हो गई है। टाॅपर्स के अंकों को लेकर बाद में कोई आपत्ति न करे, इसलिए पहले ही उनकी काॅपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जा रहा है। पूर्व में ऐसे विवाद होते रहे हैं। उन विवादों से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। इसलिए इस बार उससे पहले परिणाम जारी करके एक बार फिर रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ आएगा।