{"_id":"5ddeccb28ebc3e54c979aa18","slug":"up-board-practical-examinations-to-be-held-from-15-december-allahabad-news-ald2613711193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश बोर्ड की 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
UP board result
- फोटो : Social Media
यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध 23 जनपदों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 15 से 29 दिसंबर और 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होंगी। क्षेत्रीय कार्यालय के अवर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि पहले चरण में 15 से 29 दिसंबर के बीच लखनऊ मंडल के छह जिले लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, झांसी मंडल के तीन जिले जालौन, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट मंडल के चार जिले हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कानपुर मंडल के छह जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, प्रयागराज मंडल के चार जिले प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन