फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Now room inspectors will be identified by QR code, UPMSP made a big change

UP Board : अब क्यूआर कोड से पहचाने जाएंगे कक्ष निरीक्षक, UPMSP ने किया बड़ा बदलाव

Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षक ही परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाएंगे। बता दें कि परीक्षा कक्षों में करीब 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Board: Now room inspectors will be identified by QR code, UPMSP made a big change
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा बदलाव किया है। अब कक्ष निरीक्षकों की मनमानी नहीं चल पाएगी। उनकी जहां पर तैनाती की जाएगी, उन्हें वहीं पर अपनी सेवाएं देनी होंगी। इसके लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कक्ष निरीक्षकों का पूरा ब्योरा तैयार करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए यूपी बोर्ड कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड एवं क्रमांकयुक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र देगा। वहीं उनकी तैनाती जिला विद्यालय निरीक्षक को तय करनी होगी। यूपी बोर्ड में ऐसी व्यवस्था पहली बार होने जा रही है। इससे पहले कक्ष निरीक्षकों को हाथ से लिखा परिचय पत्र दिया जाता था।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ही परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाएंगे। बता दें कि परीक्षा कक्षों में करीब 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह परिचय पत्र परीक्षा प्रारंभ होने से एक सप्ताह पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर उनके आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा उद्देश्य नकल विहीन परीक्षा कराना है। इसके लिए व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। नई व्यवस्था का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा। यह यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली बार होने जा रहा है। - दिव्यकांत शुक्ल, सचिव, यूपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed