फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Last chance to fill 10th, 12th examination form till November 8

यूपी बोर्ड : 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका आठ नवंबर तक

Sun, 07 Nov 2021 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 08:41 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने आठ नवंबर तक निर्धारित की थी पंजीकरण की तिथि, प्रधानाचार्य 14 तक अपडेट करेंगे विद्यार्थियों से संबंधित विवरण। 19 अक्तूबर तक हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें लगभग 14 हजार प्राइवेट छात्र थे। वहीं कक्षा नौ में 31.14 लाख और 11 में 26.04 लाख बच्चों ने अग्रिम पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
UP Board: Last chance to fill 10th, 12th examination form till November 8
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड की 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर निर्धारित है। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब केवल सोमवार का दिन बाकी रह गया है। इसके बाद नौ से 14 नवंबर तक प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं से संबंधित विवरण की जांच कर उसे अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म और कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की थी, लेकिन इस तक ऑनलाइन आवेदन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले तकरीबन पांच लाख कम थी। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने 22 अक्तूबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


19 अक्तूबर तक हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें लगभग 14 हजार प्राइवेट छात्र थे। वहीं कक्षा नौ में 31.14 लाख और 11 में 26.04 लाख बच्चों ने अग्रिम पंजीकरण कराया था। सोमवार को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानाचार्य 14 नवंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच कर उसे अपडेट करेंगे और 18 नवंबर तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed