{"_id":"65f5cc55d74a58871c080151","slug":"up-board-exam-9-54-lakh-copies-were-evaluated-on-first-day-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 9.54 लाख कॉपियां का किया गया मूल्यांकन, प्रदेश भर में बनाए गए हैं 259 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 9.54 लाख कॉपियां का किया गया मूल्यांकन, प्रदेश भर में बनाए गए हैं 259 केंद्र
Sat, 16 Mar 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:15 PM IST
सार
कमांड रूम से प्रदेशभर में बने 259 मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण की वजह से पहले दिन मूल्यांकन आशा के अनुरूप नहीं हो पाया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पहले दिन शनिवार को हाईस्कूल व इंटर की 9,54,994 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। प्रदेशभर में दोनों कक्षाओं की कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। 260 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या 259 रह गई है। वहीं, यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने परीक्षा के दौरान 24 घंटे कमांड रूम का संचालन करने वाले 90 कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीम भावना से काम करने से परीक्षा शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन हो सकी। प्रदेश के आठ हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर कमांड एवं कंट्रोल के माध्यम से निगरानी करना एक कठिन काम था। कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग एवं सजगता से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखी। अभी कमांड रूम से प्रदेशभर में बने 259 मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण की वजह से पहले दिन मूल्यांकन आशा के अनुरूप नहीं हो पाया। अगले कार्य दिवस से मूल्यांकन तेजी से होगा।
विज्ञापन