फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2024: More than three and a half crore answer sheets are being printed

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 : छप रहीं साढ़े तीन करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं, करीब 55 लाख छात्रों ने भरा है फार्म

Wed, 04 Oct 2023 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के लिए अभी तक विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए बोर्ड की तरफ से साढ़े तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के प्रकाशन का ऑर्डर गवर्नमेंट प्रेस को दिया गया है। हालांकि, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024: More than three and a half crore answer sheets are being printed
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाओं के प्रकाशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार अब तक 55 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के लिए अभी तक विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए बोर्ड की तरफ से साढ़े तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के प्रकाशन का ऑर्डर गवर्नमेंट प्रेस को दिया गया है। हालांकि, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भी बढ़ सकती है। इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आंकड़ों के मुताबिक दसवीं में दो लाख 95 हजार 406 और 12वीं की परीक्षा में 25 लाख 49 हजार 827 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि बढ़ने के बाद दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। सूत्रों की मानें तो बोर्ड अंतिम तिथि के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक छात्र द्वारा प्रयोग होने वाली उत्तर पुस्तिका का आकलन करके उत्तर पुस्तिका की संख्या बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौका तो मिला, लेकिन देना होगा 100 रुपये विलंब शुल्क

यूपी बोर्ड की तरफ से दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए बोर्ड की तरफ से तीसरी बार विद्यार्थियाें को मौका दिया गया है। बोर्ड की तरफ से 25 सितंबर को बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि फिर से बढ़ाते हुए 10 अक्तूबर कर दी गई है। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त देना होगा। संस्था प्रधान 15 अक्तूबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली आदि की एक प्रति बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed