फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Evaluation of 27% copies of high school and 25% copies of intermediate

UP Board : हाईस्कूल की 27 और इंटर की 25 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन

Sat, 22 Mar 2025 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 12:34 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की 27.17 और इंटर की 25.36 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। शुक्रवार को हाईस्कूल की 19,93,155 और इंटर की 13,89,597 कॉपियां जांची गईं।

विज्ञापन
UP Board: Evaluation of 27% copies of high school and 25% copies of intermediate
यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्याकांन करते शिक्षक। - फोटो : shiv tripathi

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की 27.17 और इंटर की 25.36 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। शुक्रवार को हाईस्कूल की 19,93,155 और इंटर की 13,89,597 कॉपियां जांची गईं। हाईस्कूल की 1,74,68,241 और इंटरमीडिएट की 1,26,79,995 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रदेश के 261 केंद्रों पर बुधवार को शुरू हुई। मूल्यांकन में 1,41,510 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


इनमें से 83,271 ने शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया। तीन दिनों बाद हाईस्कूल की 1,27,22,942 और इंटर की 94,64,140 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को निर्देश भी जारी किया। इसमें कहा गया है कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी की जाए। मूल्यांकन केंद्र में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed