फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board: can not provide basis without exam

यूपी बोर्ड: बिना आधार नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 15 Nov 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP board: can not provide basis without exam
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को इसके साथ केंद्रों पर पहुंचना होगा। प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड न होने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अफसरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अब तक निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों की समीक्षा भी की। इस आदेश के बाद डीआईओएस ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव ने अफसरों को निर्देश दिया कि परीक्षा में प्रवेशपत्र के साथ छात्र-छात्राओं को आईडी के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। जिन विद्यार्थियों के पास आधार नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा छह फरवरी 2018 से शुरू होनी है। अपर मुख्य सचिव का आदेश जारी होते ही अफसर हरकत में आ गए। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित न होना पड़े। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड के अभाव में कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हुआ तो इसकी उत्तरदायित्व प्रधानाचार्य का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed