फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 2022: More than four lakhs left the Hindi exam

यूपी बोर्ड : पहले दिन 4.18 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, मथुरा में छात्रा ने की आत्महत्या

Thu, 24 Mar 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में हिंदी, सामान्य हिंदी और सैन्य विज्ञान की हुई परीक्षा। सूबे में कुल 23 परीक्षार्थियों को उड़ाका दल ने नकल करते हुए पकड़ा, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
UP Board 2022: More than four lakhs left the Hindi exam
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 8 बजे से 11.15 बजे की पाली में हाईस्कूल में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। जबकि अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे के बीच दूसरी पाली में इंटर में हिंदी व सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।

विज्ञापन


दोनो पालियों को मिलाकर कुल चार लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने मातृभाषा हिंदी की ही परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश में दोनों पालियों में कुल 23 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। जबकि दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से गाजीपुर में दो, फतेहपुर में दो, गोंडा में एक और प्रयागराज में चार लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

51.92 लाख परीक्षार्थी हैं पंजीकृत

10वीं और 12वीं, दोनों मिलाकर कुल 51.92 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक प्रथम पाली में 27.42 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से 24.81 लाख अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 2,61,120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में 20.97 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 19.40 लाख ने ही परीक्षा दी, जबकि 1,57,387 ने परीक्षा छोड़ दी है।

पहली बार कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी

सचिव के मुताबिक शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी, फारसी तथा इंटरमीडिएट संगीत गायन, वादन, नृत्यकला की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन तथा इंटरमीडिएट की सामान्य आधारिक विषय, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (कृषि भाग एक के लिए), कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग दो के लिए) की परीक्षा होगी।

सूबे में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1.16 लाख  मुख्य व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश के 254 केंद्र अतिसंवेदनशील और 861 संवेदनशील हैं। बोर्ड में पहली बार कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ली गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी जिलों को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा हर जिले में एक पर्यवेक्षक को निगरानी के लिए लगाया गया है। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती है।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले मथुरा में 12वीं की छात्रा ने यमुना नदी के पुल से लगाई छलांग

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर यमुना पुल से 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह शव को यमुना से बाहर निकाला। आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना पुल पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर चौकी के नए यमुना पुल पर बुधवार की रात लक्ष्मीनगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी। काफी देर बाद जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजबीन करते हुए यमुना पुल पर आए तो अंजलि की चप्पल पुल पर पड़ी मिली, जिससे परिजनों को शक हो गया कि उसने यमुना में छलांग ली है।

सुबह मिली छात्रा की लाश 

खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर ओमप्रकाश, रंजीत और पुष्पेंद्र नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश को ढूंढ निकाला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यमुना पुल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed