फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Benefit of old pension to 12 secondary teachers of Prayagraj, order issued after relief from court.

UP : प्रयागराज के 12 माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, कोर्ट से राहत के बाद जारी किया गया आदेश

Fri, 13 Dec 2024 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

पुरानी पेंशन का लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग के उन सभा शिक्षकों को मिलना है, जिनका चयन अप्रैल-2005 के पहले जारी विज्ञापनों के तहत हुआ है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से जल्द ही अन्य जिलों के शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधित आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Benefit of old pension to 12 secondary teachers of Prayagraj, order issued after relief from court.
पुरानी पेंशन योजना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अप्रैल-2005 के पहले जारी विज्ञापनाें के तहत चयनित माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से प्रयागराज के 12 शिक्षकों को यह लाभ देने के लिए आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

पुरानी पेंशन का लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग के उन सभा शिक्षकों को मिलना है, जिनका चयन अप्रैल-2005 के पहले जारी विज्ञापनों के तहत हुआ है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से जल्द ही अन्य जिलों के शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधित आदेश जारी किए जाएंगे। इन शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुरानी पेंशन दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

प्रयागराज के जिन शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया है, उनमें गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रवक्ता निरुपमा मालवीय, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज ददौली, हरिसेनगंज के सहायक अध्यापक धर्मराज पटेल, सहायक अध्यापक ओम प्रकाश पटेल, लाल चंद्र इंटर कॉलेज जसरा के सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ के सहायक अध्यापक ओम प्रकाश, बृजेश कुमार यादव, पन्ने लाल, प्रवक्ता अजय कुमार, हरी कृष्ण, कर्नलगंज इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुशांत सिंह, राधा रमण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विजय सिंह, मोती लाल नेहरू इंटर कॉलेज जमुनीपुर के प्रवक्ता उमेश प्रताप सिंह को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया गया है। इन शिक्षकों को चयन अप्रैल 2005 के पहले जारी विज्ञापनों के तहत हुआ था, लेकिन नियुक्ति अप्रैल 2005 के बाद मिली।

जनपद के सभी शिक्षकों के लिए एक साथ जारी हो आदेश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संरक्षक डॉ.हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र तिवारी से मिला। आपत्ति दर्ज कराई कि पुरानी पेंशन से अच्छादित जनपद के सभी शिक्षकों का आदेश एक साथ जारी न करके, अलग से दो-दो या चार-चार शिक्षकों के लिए आदेश जारी किया जा रहा है। अपर शिक्षा निदेशक से मांग की गई कि जनपद के जिन शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना है, उनके लिए एक ही बार में आदेश जारी किया जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री तीर्थराज पटेल समेत संदीप शुक्ला, सुरेश पासी, मोहम्मद जावेद, मिथिलेश मौर्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed