फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP aided junior high school recruitment lapse, counselling dates of 60 candidates missing

UP : एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती में चूक, 60 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तिथि ही गायब

Wed, 07 Jan 2026 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 01:34 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा निदेशालय की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
UP aided junior high school recruitment lapse, counselling dates of 60 candidates missing
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा निदेशालय की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 1515 पदों पर हो रही इस भर्ती के तहत जारी काउंसलिंग कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान विषय के 241 से 300 क्रम संख्या वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तिथि का जिक्र ही नहीं किया गया है। इससे करीब 60 अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति हो गई है।

विज्ञापन


एडेड जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक के 1262 और प्रधानाध्यापक के 253 पदों सहित कुल 1515 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। काउंसलिंग और अभिलेख सत्यापन 12 जनवरी से 12 फरवरी तक लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


भर्ती का संशोधित परीक्षाफल छह सितंबर 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए और 24 दिसंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, लेकिन इसमें सामाजिक विज्ञान विषय के 241 से 300 क्रम संख्या वाले अभ्यर्थियों को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया गया।

सामाजिक विज्ञान विषय में 314 पदों के सापेक्ष 628 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, लेकिन जारी कार्यक्रम में केवल 568 अभ्यर्थियों की ही काउंसलिंग तिथियां स्पष्ट की गई हैं। शेष 60 अभ्यर्थियों को कब और कहां काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि चूकवश ऐसा हो गया है। इसको सुधारने का निर्देश दे दिया गया है।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

प्रधानाध्यापक के 253 पदों के लिए 506 अभ्यर्थी, सहायक अध्यापक हिंदी के 240 पदों के लिए 480, अंग्रेजी के 154 पदों के लिए 308, संस्कृत के 99 पदों के लिए 198, विज्ञान एवं गणित के 455 पदों के लिए 910 और सामाजिक विज्ञान के 314 पदों के लिए 628 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाना है। कुल 3030 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और अभिलेख सत्यापन प्रस्तावित है।

काउंसलिंग की घोषित तिथियां

कार्यक्रम के अनुसार 12 व 13 जनवरी को संस्कृत विषय, 15 से 19 जनवरी तक प्रधानाध्यापक, 20 से 22 जनवरी तक अंग्रेजी, 24 से 29 जनवरी तक हिंदी, 30 जनवरी से 4 फरवरी तक सामाजिक विज्ञान और 5 से 12 फरवरी तक विज्ञान एवं गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण किया जाएगा। हालांकि सामाजिक विज्ञान के लिए पांच दिन की काउंसलिंग तय की गई है, लेकिन क्रम संख्या 241 से 300 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग किस तिथि को होगी, इसका कहीं उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed