फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: After the murder of Atiq-Ashraf, government's eye on hospitals, CCTV cameras will be installed

UP : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद अस्पतालों पर शासन की नजर, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 28 May 2023 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 May 2023 04:17 PM IST
सार

इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लखनऊ में बैठे अधिकारी अस्पताल की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसकी शुरूआत तेज बहादुर सप्रू अस्पताल से हुई है, जहां 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
UP: After the murder of Atiq-Ashraf, government's eye on hospitals, CCTV cameras will be installed
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की कॉल्विन अस्पताल परिसर में हत्या होने के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी उच्चाधिकारियों की नजर है। इसको देखते हुए अब सभी सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। इतना ही नहीं इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लखनऊ में बैठे अधिकारी अस्पताल की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसकी शुरूआत तेज बहादुर सप्रू अस्पताल से हुई है, जहां 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


वैसे सीसीटीवी कैमरे लगाने के पीछे डॉक्टरों और कर्मचारियों की मनमानी भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सभी अस्पतालों की ओपीडी, पर्चा काउंटर, पैथोलाजी और एक्सरे कक्ष में उच्च तकनीकी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके जरिये लखनऊ में बैठे अधिकारी एक क्लिक पर अस्पताल का हाल देख सकेंगे। अगर कोई कर्मचारी या डॉक्टर अपनी जगह से गायब है तो उसके ऊपर आसानी से कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत प्रयागराज में बेली अस्पताल से हो गई है। यहां एक सप्ताह पहले ही 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। सभी ओपीडी इन कैमरों की निगरानी में हैं। इसके अलावा दवा काउंटर, एक्सरे और पैथोलाजी में भी कैमरे लग गए हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि डॉक्टर व कर्मचारी बिना कारण बताए काम के दौरान गायब नहीं हो पा रहे हैं। उनको इस बात का एहसास है कि अगर ऊपर बैठे अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनपर कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डफरिन और कॉल्विन में जल्द लगेंगे कैमरे

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के बाद डफरिन और कॉल्विन अस्पताल में कैमरे लगाने की तैयारी है। इन अस्पतालों के सभी विभागों और ओपीडी में कैमरे लगेगें। अधिकारियों ने बताया कि इन कैमरों को चौबीस घंटे चालू रखा जाएगा। अगर कैमरे बंद होते हैं तो उसका कारण बताना पड़ेगा। लखनऊ में बैठे अधिकारी ऑनलाइन इन कैमरों के माध्यम से अस्पताल की हर एक गतिविधि पर नजर रखेंगे।

यहां पर एक सप्ताह पहले ही 16 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को सभी विभागों में लगाया गया है। वहीं, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को बता दिया गया है कि कुर्सी छोड़ने से पहले कारण बताना होगा। लखनऊ के अधिकारी अस्पताल की प्रत्येक गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। - डॉ. एमके अखौरी, अधीक्षक, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed