फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Admit card for teacher eligibility test will be issued on January 13, candidates will be able to travel for free in government buses

यूपी : 13 जनवरी को जारी होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी सरकारी बसों में फ्री में कर सकेंगे यात्रा

Wed, 12 Jan 2022 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 23 जनवरी रविवार को सूबे के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट- http/updeled.gov.in पर जारी कर दिया जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Admit card for teacher eligibility test will be issued on January 13, candidates will be able to travel for free in government buses
UPTET 2022 Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 23 जनवरी रविवार को सूबे के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट- http/updeled.gov.in पर जारी कर दिया जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

विज्ञापन


पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 से 05 बजे के बीच संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1291628 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली 1733 केंद्रों पर होगी, जिसमें 873553 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार पहली पाली में 22 और दूसरी पाली में 14 केंद्र कम हो गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा पहुंचना
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अन्य किसी माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के 30 मिनट बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य/ सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

इन प्रपत्रों के न दिखाने पर अभ्यर्थी को किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश का भली भांति अध्ययन जरूर करें। 

डाउनलोड प्रवेश पत्र की छह छाया प्रति रखें अभ्यर्थी 
परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए परिवहन निगम और नगरीय परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन डाउनलोड प्रवेश पत्र की पांच से छह प्रतियां अपने पास रखनी होगी।

यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा मांगे जाने पर प्रवेश पत्र की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति देनी होगी। साथ ही आने और जाने (यात्रा प्रारंभ और समाप्त) का विवरण भी लिखकर देना होगा। इसी तरह वापसी में परिचालक को प्रवेश पत्र की एक अन्य स्वहस्ताक्षरित प्रति यात्रा विवरण के साथ देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed