{"_id":"5ded47998ebc3e1bcb32e6c1","slug":"unnao-s-daughter-came-on-the-road-to-justice-allahabad-news-ald262420366","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की बेटी को इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की बेटी को इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
उन्नाव घटना के विरोध में मीराभवन सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का निकला जुलूस।
- फोटो : PRATAPGARH
उन्नाव कांड को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस निकालकर प्रदेेेेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्नाव की बेटी को इंसाफ देने के लिए दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान जिले में सई नदी में सगी बहनों के शव मिलने की घटना की भी जांच की मांग की गई।
सपा कार्यालय से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यालय से जुलूस निकालकर अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। जुलूस समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर बैठकर विरोध जताया। प्रदेश में बलात्कार, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या व डकैती के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
उन्नाव में रेप पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले के साथ ही प्रतापगढ़ में सगी बहनों का शव नदी में मिलने की घटना नाराजगी जाहिर की। सपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दो मिनट का मौन रखकर सगी बहनों को सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, श्याद अली, संजय पांडेय, शांति सिंह, सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, शबनम, भइयाराम पटेल, गुड्डू मिश्रा, विजय यादव, इरशाद सिद्दीकी, महिमा गुप्ता, जगदीश मौर्या, अनीस खान, वासिक खान, अच्छन मामा, गुलफाम खान, समीम खान, राघवेंद्र चौहान, उमेश पाल, रमेश पाठक, हरीश शुक्ला, सद्दाम हुसैन, आशुतोष पांडेय, अहमद अली, अब्दुल हई, अख्तर राईन मौजूद रहे।

उन्नाव घटना के विरोध में अम्बेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH