फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unique Theft: Used to extract money by putting tweezers in ATMs, became millionaire

अनूठी चोरी: एटीएम में चिमटी डालकर निकाल लेते थे रुपये, बन गए करोड़पति

Sat, 12 Dec 2020 12:59 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unique Theft: Used to extract money by putting tweezers in ATMs, became millionaire
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
    विज्ञापन
  •  पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया, बिना इलेक्ट्रानिक हैकिंग एटीएम से करते थे चोरी
  • फाफामऊ के गद्दोपुर के पास पुलिस फार्च्यूनर कार में पकड़े गए, तीनों आरोपी प्रतापगढ़ के रहने वाले
  • विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और सोरांव पुलिस ने शुक्रवार को एटीएम में चिमटी डालकर रुपये निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने चिमटी तथा अन्य देसी चीजों की मदद से बनाए उपकरण से देश भर में सैकड़ों एटीएम से रुपये निकाले और देखते-देखते करोड़पति बन गए। गिरोह के तीन लोग 33 लाख की फार्च्यूनर, लगभग 25 हजार रुपये और विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम कार्ड के साथ पकड़े गए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। फार्च्यूनर गाड़ी पर आगरा का नंबर है। वहां की पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई बैंकों से शिकायतें मिलीं थीं। इसके कुछ एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज में भी उनको देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



फाफामऊ में गद्दोपुर के पास से पुलिस ने एक सूचना पर फार्च्यूनर गाड़ी से जा रहे बजरंग बहादुर सिंह, तौफीक खान उर्फ बब्बू और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद पता चला कि गिरोह तौफीक ने बनाया था। वही मास्टरमाइंड है। उसने देसी चीजों से एक ऐसा उपकरण बनाया, जिससे वह एटीमए के अंदर से रुपये खींच लेता था। इन लोगों ने घूम-घूम कर पूरे देश के कई शहरों में एटीएम से रुपये निकाले और जल्द ही करोड़पति हो गए। महंगे जूते, कपड़े और गाड़ियों का उन्हें ऐसा चस्का लगा था कि यह सब कुछ दिन में ही बदल देते।


प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में उन्होंने एटीएम से रुपये चुराए। एसपी गंगापार धवल जायसवाल का कहना था कि यह अपने आप में एक अनूठा मामला है, जिसमें बिना किसी इलेक्ट्रानिक हैकिंग के शातिरों ने एटीएम से रुपये निकाले थे। कई बैंकों की ओर से उनके खिलाफ शिकायतें थीं। कुछ एटीएम बूथों के सीसीटीवी से मिली फुटेज में भी यह आरोपी देखे गए हैं। इसी के आधार पर इस कांड का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि उनका एक साथी शाकिर अली फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्त
-बजरंग बहादुर सिंह निवासी करमचंद्रपुर जेठवारा प्रतापगढ़
-तौफीक खान उर्फ बब्बू निवासी बाबूतारा लालगंज प्रतापगढ़
-आदिल अहमद निवासी पूरे मुस्तफा खान नगर कोतवाली प्रतापगढ़ हात पता सिविल लाइंस, प्रयागराज।

फरार अभियुक्त
-शाकिर अली निवासी भूलियापुर नगर कोतवाली प्रतापगढ़

बरामदगी- फार्च्यूनर, 13 एटीएम कार्ड, 23500 रुपये और चिमटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed