फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Underground parking in the park , paving the way Phoolbag

फूलबाग पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग का रास्ता साफ

Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Underground parking in the park , paving the way Phoolbag
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद। कानपुर के गणेश पार्क (फूलबाग) में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने मैग्सेसे अवार्डी संदीप पांडेय की जनहित याचिका खारिज करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण को पार्किंग बनाने की सशर्त इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि पार्किंग का निर्माण पार्क के मूल स्वरूप में किसी प्रकार की छेड़छाड़ के बिना किया जाए। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा है कि पार्क में एक भी पेड़ काटा नहीं जाएगा। पार्किंग में एक्जास्ट लगाया जाए मगर उसका असर पार्क पर नहीं पड़ना चाहिए। पार्किंग का कोई भी दूसरा व्यवसायिक उपयोग नहीं होगा। इसका पचास प्रतिशत हिस्सा पार्क में आने वाले लोगों के लिए किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि चूंकि पार्किंग वहां की आवश्यकता है इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

याचिका में आरोप लगाया गया था कि शहर में खुली जगह का अभाव होने के बावजूद केडीए फूलबाग में मल्टी लेबल अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाकर इसके मूल स्वरूप में छेड़छाड़ कर रहा है। यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है। केडीए का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि पार्क के सुंदरीकरण की विस्तृत योजना तैयार की गई है। पार्क में पेड़, पौधे लगाए जाएंगे, जागिंग ट्रैक और सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का हिस्सा डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है। पार्किंग पार्क के नीचे रहेगी और इससे पार्क के स्वरूप में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 1800 वर्ग मीटर में पार्क को विकसित करने की योजना है। इसमें आने वाले लोगों के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed